अखिलेश के बयान ने उठाई खटपट! VHP-BJP का तंज और वेटिकन जाने की मांग

नई दिल्ली 
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव दिवाली और क्रिसमस को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे बवाल मच गया। दिवाली के मौके पर जब अखिलेश से पूछा गया कि वह कुछ सुझाव देंगे तो उन्होंने क्रिसमस से तुलना की और कहा कि दीये और मोमबत्ती पर बार-बार क्यों खर्च करना। उनके इस बयान पर विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी भड़क गई है। वीएचपी ने कहा है कि अखिलेश को वेटिकन सिटी जाना चाहिए, वहां दो-चार वोट मिल जाएंगे। वहीं, बीजेपी ने घेरते हुए कहा कि जब अयोध्या चमक रही है तो अखिलेश यादव को दिक्कत हो रही।

अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ''भगवान श्रीराम जी पर सुझाव देता हूं। दुनिया में क्रिसमस के समय पूरे शहर जगमगा जाते हैं और महीनों तक जगमगाते हैं। उन्हीं से सीख लेना चाहिए। क्यों खर्चा करना दीये और मोमबत्ती का, क्यों दिमाग लगाना। हम लोग बहुत सुंदर रोशनी करवाएंगे।'' इस पर वीएचपी के विनोद बंसल ने कहा कि यह वो पार्टी है जो निहत्थे रामभक्तों को मारने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करती है। रामचरितमानस जलवाती है। यह पार्टी दिवाली के दीयों से नहीं जलेगी तो क्या होगा। वो बात पीडीए की करते हैं,

उन्होंने कहा, ''जो दीपक जलाने वाली कम्युनिटी कुम्हार है, वो पूरी दुनिया को अपने दीये से रौशन करना चाहते हैं। इनको चिंता है कि पीडीए का वो घटक कहीं रौशन न हो जाए, उनके घर चार पैसे न चले जाएं। इसलिए उन दीये से उनका दिवाला निकल रहा है। जब से क्रिश्चियनटी शुरू नहीं हुई तब से दिवाली चल रही है। कह रहे हैं कि क्रिसमस से सीख लेनी चाहिए, जबकि अभी दिवाली आ रही है और क्रिसमस दो महीने बाद है। इनको यही नहीं पता कि कौन सा त्योहार आने वाला है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं पूछना चाहता हूं कि अखिलेश यादव की जो सोच है, वह कब ठीक होगी। ये आखिरकार अपने कैबिनेट में जिहादियों-अपराधियों को रखते थे। अब जब अयोध्या में भव्य दिवाली मनाई जा रही है तो इस पर इतनी चिढ़ क्यों हो रही। ये दिवाली की शुभकामनाएं नहीं दे सकतीं। आप क्रिसमस मनाइए और धूमधाम से बखान कीजिए। इनको वेटिकन सिटी में जाना चाहिए, वहां दो-चार वोटर मिल जाएंगे। ये जो वोटों के लालची नेता हैं, किस हदतक जा सकते हैं और अपनी ही संस्कृति पर हमला कर सकते हैं, यह उनके बयान से सामने आती है।''

वहीं, अखिलेश यादव के इस बयान पर बीजेपी ने भी हमला बोला। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी के राज में अयोध्या को अंधेरे में रखा गया था। उस समय की समाजवादी पार्टी सरकार ने पहले भी राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। अब, जब अयोध्या चमक रही है, तो अखिलेश यादव को दिक्कत हो रही है। ये लोग सैफई में नाच-गाने के फेस्टिवल ऑर्गनाइज करते थे, लेकिन अगर अयोध्या में दिवाली मनाई जा रही है, तो अखिलेश यादव को दिक्कत हो रही है।"

 

admin

Related Posts

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय, इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया का बयान- आलाकमान के निर्देश का पालन किया

बेंगलुरु कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर अपने पद से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. बेंगलुरु में मीडिया को संबोधित करते हुए…

संगठन में बड़ा बदलाव! BJP ने दिल्ली समेत चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का किया ऐलान

नई दिल्ली बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. पार्टी ने गुरुवार (28 मई) को चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदलने का ऐलान किया है. दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा