अजय देवगन ने युग को बताया अपना सबसे मजबूत आलोचक, बेटे के बर्थडे पर किया भावुक पोस्ट

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बेटे युग का शनिवार को बर्थडे है। इस खास पल पर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने अपने बेटे के प्रति प्यार और स्नेह को बयां किया।

अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने बेटे युग को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अजय ने एक कैप्शन लिखा, “मेरा सबसे मजबूत आलोचक और मेरा सबसे कोमल कोना… जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे, तुमसे बहुत प्यार करता हूं।”

युग अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल का छोटा बेटा है। दोनों की एक बेटी न्यासा भी है। अजय और काजोल अक्सर अपने बच्चों के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

इससे पहले काजोल ने बेटे के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पोस्ट किया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे बेटे युग ने आज 15 साल पूरे कर लिए मेरी यही कामना है कि वह हमेशा अच्छा, दयालु और प्यारा बना रहे। उसका हर दिन खुशियों से भरा हो।”

युग के जन्मदिन पर अजय की यह पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है। फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया और युग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

एक फैन ने लिखा, “युग को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, अजय सर आपका प्यार देखकर दिल खुश हो गया।” वहीं, एक ने लिखा, “पापा-बेटे का यह प्यार अनमोल है।”

अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ थी, जिसमें वह मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धमाल-4’ है, जो ईद साल 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में अजय के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पटकर और रवि किशन जैसे स्टार नजर आएंगे।

इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक मिलकर कर रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

    उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

    मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

    मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 1 views
    IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक