महाकुंभ 2025 के लिए भी विमान सेवा, 10 जनवरी से एलायंस एयर की उड़ान जबलपुर से प्रयागराज जाएगी

जबलपुर
जबलपुर से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा जल्द प्रारंभ होगी। यह आश्वासन केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सांसद आशीष दुबे को दिया है। सांसद दुबे ने 28 नवंबर को नई दिल्ली में नागरिक विमानन मंत्री से भेंट कर जबलपुर से देश के विभिन्न नगरों के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया।

महाकुंभ के लिए जबलपुर से 16 दिन के लिए चलेगी विमान सेवा
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए जबलपुर से विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। 10 जनवरी से एलायंस एयर की उड़ान जबलपुर से प्रयागराज जाएगी। यह विमान पहले दिल्ली से रात आठ बजे जबलपुर आएगा और फिर प्रयागराज के लिए 8.25 बजे रवाना होगा।

कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई हवाई सेवा प्रारंभ करने का मांग सौंपा
केंद्रीय मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि जबलपुर से पुणे के बीच शीघ्र उड़ान प्रारंभ की जाएगी। इस उड़ान को हरी झंडी दिखाने वे स्वयं जबलपुर आएंगे। सांसद दुबे ने जबलपुर से पुणे, जबलपुर से कोलकाता, जबलपुर से अहमदाबाद और जबलपुर से चेन्नई हवाई सेवा प्रारंभ करने का मांग पत्र भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा।

हवाई कनेक्टिविटी कम होने से होने वाली असुविधा के बारे में बताया
सांसद ने बताया कि पहले जबलपुर से देश के विभिन्न महानगरों व नगरों के लिए सीधी अथवा वन स्टाप उड़ान उपलब्ध थी परंतु पिछले कुछ महीनों में इसमें कमी आई है। हवाई कनेक्टिविटी कम होने से जबलपुर के नागरिकों को होने वाली असुविधा के बारे में सांसद ने मंत्री से चर्चा की।

मुंबई जाने के लिए भी पुणे से एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा
ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जबलपुर से पुणे के बीच उड़ान प्रारंभ किये जाने की मांग बड़े पैमाने पर की गई थी। कुंभ जाने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु सड़क रेल मार्ग से निकलते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वायु मार्ग भी दिया गया है। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित होगा। एलायंस एयर ने भी 26 जनवरी तक यह उड़ान रखी है। इस संबंध में कंपनी की तरफ से एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रबंधन को भी सूचना दे दी गई है।

admin

Related Posts

डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई

भोपाल.  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा 01 अप्रैल से प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित कर मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए…

मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल.  कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के आईटीआई एवं कौशल प्रशिक्षण संस्थानों से तैयार हो रही युवा प्रतिभाएं अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 6 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती