सस्ते में हवाई यात्रा का मौका दे रही एयर इंडिया, नमस्ते वर्ल्ड सेल शुरू

नई दिल्ली

हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। टाटा ग्रुप का हिस्सा बन चुकी एयर इंडिया उन्हें सस्ते में हवाई यात्रा का मौका दे रही है। एयरलाइन ने आज नमस्ते वर्ल्ड सेल की घोषणा की है। इसके तहत यात्रियों को सस्ते में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ान का मौका दिया जा रहा है। कंपनी घरेलू रूट्स पर इकॉनमी क्लास में 1,499 रुपये में यात्रा का मौका दे रही है जबकि प्रीमियम इकॉनमी का टिकट 3,749 रुपये से शुरू हो रहा है। बिजनस क्लास में टिकट 9,999 रुपये से शुरू हो रहा है। इंटरनेशनल रूट्स पर रिटर्न टिकट 12,577 रुपये में यात्रा की जा सकती है। एयरलाइन प्रीमियम कैटगरी में 16,213 रुपये और बिजनस क्लास में 20,870 रुपये में अंतरराष्ट्रीय यात्रा का मौका दे रही है।

एयरलाइन का कहना है कि Namaste World सेल का फायदा 6 फरवरी तक उठाया जा सकता है और यह 12 फरवरी से 31 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए वैलिड है। आज के लिए यह सेल खासतौर पर एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। इसके बाद यह सभी चैनल पर उपलब्ध रहेगी। इनमें एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर और ट्रेवल एजेंट्स शामिल हैं। सेल को दौरान ग्राहक एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुकिंग करके एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ले सकते हैं।

बैंकों से डिस्काउंट
एयरलाइन का कहना है कि सेल के दौरान उसकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुकिंग करने वालों को कोई कनवीनियंस फीस नहीं देनी होगी। इस यात्रियों को इंटरनेशनल बुकिंग पर 999 रुपये और घरेलू बुकिंग पर 399 रुपये की अतिरिक्त बचत होगी। साथ ही एयरलाइन ने ग्राहकों को और ज्यादा डिस्काउंट देने के लिए कई बैंकों से भी हाथ मिलाया है। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। इसके तहत ग्राहक 3,000 रुपये तक की सेविंग कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर कंपनी के प्रोमो कोड FLYAI का यूज कर बेस फेयर पर 1000 रुपये तक बचा सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    MSME को मिलेगा नया संबल, RBI के फैसले से 20 लाख तक आसान फाइनेंसिंग

    मुंबई देश में अब सूक्ष्म और लघु उद्यम (एमएसई) को 20 लाख रुपए तक का कोलैटरल फ्री लोन (बिना कुछ गिरवी रखकर लोन लेना) मिलेगा। यह जानकारी आरबीआई की ओर…

    Gold-Silver Rate में बदलाव: चांदी के दाम में छलांग, सोने की कीमत में भी हुआ इज़ाफा, जानिए ताजा रेट

    इंदौर  सोना-चांदी की कीमतों में हालिया भारी गिरावट के बाद अब एक बार फिर बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज