योगी से मुलाकात से पहले रामदास आठवले का दावा, यूपी में रिपब्लिकन पार्टी बढ़ाएगी ताकत

 लखनऊ

यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। पार्टियां की तैयारियों में लग गई हैं। इस बीच यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी को टेंशन दे रहे हैं। अब रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले ने दावा किया है कि वह अगामी यूपी विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। आठवले ने कहा कि यूपी में अब रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया अपनी जमीन तैयार करेगी। आठवले ने इस दावे के साथ यह भी कहा कि आज शाम को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह भागीदारी को लेकर चर्चा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले शनिवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में बड़ी रैली करेगी। उन्होंने कहा कि इस रैली पार्टी का लक्ष्य एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का है। रैली डिफेन्स एक्सपो मैदान में होगी। पार्टी यूपी के 62 जिलों में अपना संगठन खड़ा कर चुकी है। पार्टी भाजपा के साथ मिलकर अगले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत आजमाएगी।

शाम को योगी से करेंगे मुलाकात
आठवले ने कहा कि बसपा का जनाधार खत्म हो चुका है। उनकी पार्टी भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलने वाली है। उनकी पार्टी को वंचित समाज का समर्थन मिलेगा और उनके सहयोग से भाजपा को दलित वोट मिलेगा। आठवले ने कहा कि भाजपा से गठबंधन और चुनाव में सीटों की भागीदारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज शाम को मुलाकात भी करेंगे।

अखिलेश यादव पर भी हमला बोला
आठवले ने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। आठवले ने कहा कि महिलाओं का विरोध समाजवादियों का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत होगी।

मराठी अनिवार्य पर भी आठवले
महाराष्ट्र में रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए सख्त नियम लागू होने जा रहा है। आगामी 1 मई यानी 'महाराष्ट्र दिवस' से सभी लाइसेंसधारी रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए स्थानीय भाषा 'मराठी' का ज्ञान होना अनिवार्य कर दिया गया है नहीं तो लाइसेंस रद्द होगा, इस पर आठवले ने कहा कि भाषा का ज्ञान होना चाहिए लेकिन लाइसेंस रद्द कर देना उचित नहीं है।

admin

Related Posts

टीएमसी के गुंडों को अब जान बचाने की फिक्र, लेकिन 4 मई को उन्हें नहीं मिलेगी छिपने की जगहः योगी आदित्यनाथ

नदिया/पूर्व बर्धमान/उत्तर 24 परगना. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की जमीन से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दो-टूक कहा कि ममता दीदी ने इसीलिए…

सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में खेलों के विकास और युवाओं को नई दिशा देने के लिए योगी सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तेजी से साकार हो रहा है। मेरठ के सरधना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में ऐतिहासिक जीत: पंजाब किंग्स ने असंभव को किया संभव, प्रभसिमरन और अय्यर बने हीरो

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
IPL में ऐतिहासिक जीत: पंजाब किंग्स ने असंभव को किया संभव, प्रभसिमरन और अय्यर बने हीरो

लखनऊ में जंग! LSG vs KKR मैच से पहले रिकॉर्ड, मौसम और संभावित टीम पर नजर

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
लखनऊ में जंग! LSG vs KKR मैच से पहले रिकॉर्ड, मौसम और संभावित टीम पर नजर

चेपॉक में होगा घमासान! CSK-गुजरात मैच से पहले जानें मौसम, रिकॉर्ड और संभावित टीम

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 3 views
चेपॉक में होगा घमासान! CSK-गुजरात मैच से पहले जानें मौसम, रिकॉर्ड और संभावित टीम

47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 3 views
47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?