‘चुनाव जीतने के बाद वह सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देंगे, भड़की कांग्रेस-AAP: रमेश बिधूड़ी

नई दिल्ली
भाजपा के पूर्व सांसद और दिल्ली चुनाव में कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर कथित विवादित टिप्पणी वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह दिल्ली में कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने एक कार्यक्रम में माइक पर बोलते हुए दिख रहे हैं कि 'चुनाव जीतने के बाद वह कालकाजी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देंगे।' भाजपा ने शनिवार को ही बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। रमेश बिधूड़ी के इस आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसकी निंदा की है। कांग्रेस ने इसे सभी महिलाओं का अपमान बताया है और रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सफाई में क्या बोले बिधूड़ी
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हेमा मालिनी और पवन खेड़ा ने जब प्रधानमंत्री के पिताजी पर विवादित बयान दिया था क्या उसके लिए किसी ने माफी मांगी। बता दें कि, रमेश बिधूड़ी का विवादित बयानों से पुराना नाता है। पिछली लोकसभा में दक्षिणी दिल्ली से सांसद रहते हुए उन्होंने 21 सितंबर, 2023 को बसपा के तत्कालीन सांसद दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया था। जिसको लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ था। इसे बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया था। बाद में बिधूड़ी ने माफी मांगी थी।

गौरतलब है कि, भाषा के अनुसार कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद दानिश अली ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने संसद के भीतर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले रमेश बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का टिकट देकर लोकतंत्र को कलंकित किया है। भाजपा ने शनिवार को ही बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

अली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "शर्मनाक। भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना कर फिर साबित कर दिया है कि भाजपा का संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक शिष्टाचार से कोई सरोकार नहीं है।" उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के मंदिर में भद्दी गालियां देने वाले को पुरस्कृत कर भाजपा ने समूचे लोकतंत्र को कलंकित किया है। अली ने दावा किया किया यह टिकट देना इस बात साफ ऐलान है कि नफरत की राजनीति अभी रुकने वाली नहीं है, क्योंकि इसी तरह से आगे बढ़े बड़े नेता अब नई पीढ़ी के इस तरह के नेताओं को आगे बढ़ाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    बंगाल की सियासत में हलचल: काकोली घोष का इस्तीफा, TMC में मचा हड़कंप

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है. अब पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बारासात…

    ममता के बयान पर सियासी बवाल, विपक्ष के साथ TMC के भीतर भी सवाल तेज

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के खिलाफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां