चुनाव आयोग के बयान के बाद अभिषेक बनर्जी ने उठाया लोकसभा भंग का मुद्दा

नई दिल्ली 
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग (ईसीआई) और सरकार पर हमला बोला। उन्होंने 2024 में हुए आम चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के बयान के अनुसार, इस देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया गया है।

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "चुनाव आयोग ने कहा है कि विभिन्न राज्यों की मतदाता सूचियां, जिनके आधार पर बमुश्किल एक साल पहले यानी 2024 में आम चुनाव हुए थे, त्रुटिपूर्ण और अनियमितताओं से भरी हैं। अगर वाकई ऐसा है और अगर भारत सरकार चुनाव आयोग के आकलन से सहमत है, तो एक वास्तविक 'एसआईआर' लागू करने और उच्च नैतिक आधार पर खड़े होने की दिशा में पहला कदम लोकसभा को तत्काल भंग करना है।"

उन्होंने लोकसभा को तत्काल भंग करने की मांग की। बनर्जी ने कहा, "अगर कोई 'एसआईआर' के विचार का सचमुच समर्थन करता है, तो चुनाव आयोग के अपने बयान के अनुसार, इस देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया गया है। साथ ही, अगर नए मुख्य चुनाव आयुक्त सचमुच उतने ही सक्षम हैं, जितना दावा किया जा रहा है, तो 'एसआईआर' को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए, न कि चुनिंदा चुनावी राज्यों में।"

टीएमसी नेता ने यह दावा उस समय किया है, जब 'वोट चोरी' और हेरफेर के आरोपों को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दल चुनाव आयोग और सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली से लेकर बिहार तक विपक्ष मोर्चा खोल चुका है। चुनाव आयोग को कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्यों में मतदाता सूचियों के प्रबंधन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बनर्जी की लोकसभा भंग करने और देशव्यापी एसआईआर की मांग ने राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। ईसीआई की ओर से अभिषेक बनर्जी की मांगों पर आधिकारिक जवाब नहीं आया है।

  • admin

    Related Posts

    कांग्रेस ने हवाई यात्रा का किया इंतजाम, कहा- पीएम मोदी, बस उड़ान भरिए, लोग आपका इंतजार कर रहे

      नई दिल्ली असम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बेहद…

    कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बयान: वंदे मातरम पर रोक नहीं, लेकिन धर्म की स्वतंत्रता जरूरी

    भोपाल गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रगान "जन गण मन" के पहले वंदे मातरम् के 6 छंदों का ससम्मान गायन का निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे मध्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती