जुमे की नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्ष मस्जिद के बाहर ही आमने-सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले, पांच लोग घायल

मेरठ
अब्दुल्लापुर में कई दिनों से दो पक्षों के बीच सुलग रही बदले की आग ने शुक्रवार को खूनी रंजिश का रूप ले लिया। दोपहर को जुमे की नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्ष मस्जिद के बाहर ही आमने-सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पूरी वारदात मस्जिद के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

भावनपुर के अब्दुल्लापुर स्थित नईबस्ती निवासी चार दिन पहले अदनान और समद के बीच में विवाद हो गया था। इसी दौरान वहीं पास में खड़े अरसलान के हाथ पर अदनान का डंडा लग गया था। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव करा दिया था। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर भी दी थी। इसके बावजूद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ था।

शुक्रवार को दोपहर को एक पक्ष से फारुक, सारुन पुत्रगण ताहिर और इनका चाचा नूरहसन और दूसरे पक्ष से अरसलान पुत्र रशीद, फरहान और शाहरुख अबू बकर मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे थे। नमाज के बाद जैसे ही उक्त लोग मस्जिद से बाहर आए तो उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। पथराव होते ही गली में भगदड़ मच गई।

मारपीट में अरसलान, फरहान, फारुक, शाहरुख और नूरहसन घायल हो गए। सूचना मिलते ही भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायलों की हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि अभी तक किसी की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। तहरीर आने पर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    सीएम योगी 7 अप्रैल को 5142 करोड़ की ‘ग्रेटर आगरा’ योजना का करेंगे उद्घाटन

    7 अप्रैल को सीएम योगी देंगे 5142 करोड़ की 'ग्रेटर आगरा' योजना की सौगात  वृंदावन में श्रीमद् जगतगुरु द्वाराचार्य मलूकनाथ जी महाराज की 452 वीं जयंती महोत्सव में भी करेंगे…

    योगी सरकार की डिफेंस कॉरिडोर और स्टार्टअप नीति का असर, लखनऊ में निजी कंपनी का बड़ा इनोवेशन

    कभी तमंचों के लिए बदनाम रहा यूपी, अब बना ‘ड्रोन शक्ति’ का हब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप लखनऊ के युवाओं ने तैयार किया ‘दिव्यास्त्र’ योगी सरकार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 2 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए