एफआईआर के बाद संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ, राजस्थान-बीएससी नर्सिंग परीक्षाओं की गोपनीयता भंग

जयपुर।

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर की 23, 24 एवं 25 जनवरी, 2025 को आयोजित परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र की गोपनीयता भंग होने की सूचना पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए जांच हेतु एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। साथ ही छात्रहित में इन परीक्षाओं को निरस्त भी कर दिया गया है। इस मामले में अनुसंधान के लिए एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

कुलपति डॉ धनंजय अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर के एप्लाइड एनाटोमी एण्ड एप्लाइड फिजियोलॉजी, द्वितीय सेमेस्टर के एप्लाइड बायोकेमेस्ट्री एण्ड एप्लाइड न्यूट्रीशन एण्ड डाइटेक्टिस तथा तृतीय सेमेस्टर के एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी एण्ड इंफेक्शन क्रंट्रोल इन्क्लूडिंग सेफ्टी विषय की क्रमशः 23, 24 एवं 25 जनवरी को परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पाया गया कि इन विषयों की जो परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, उनके प्रश्न पत्रों के केवल थ्योरी-बेस्ड खंड में शामिल कुछ प्रश्नों की हस्त—लिखित प्रति छात्रों के बीच पूर्व से प्रसारित हुई है। इनमें मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs) शामिल नहीं हैं। फिर भी इन परीक्षाओं की गोपनीयता एवं छात्र हितों के दृष्टिगत इस प्रकरण को पूर्ण गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है। आगामी परीक्षाएं विधिवत् रूप से संचालित रहेंगी। विश्वविद्यालय द्वारा प्रकरण की गहन जांच एवं अनुसंधान हेतु पुलिस आयुक्तालय, जयपुर में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। साथ ही, आंतरिक जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित कर दी गई है। निरस्त परीक्षाओं के पुनः आयोजन के संबंध में नवीन तिथियों की सूचना विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र ही विश्वविद्यालय वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के कुछ अंश की हस्त लिखित प्रति छात्रों के बीच परीक्षा से पूर्व प्रसारित हुई है। इस प्रकरण को पूर्ण गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने BNS 2023 की धारा 318(4) और 61(2)(b) तथा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 1992 की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर इसके मूल स्रोत और इसके प्रसार में शामिल व्यक्तियों की पहचान के लिए टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन तत्काल जारी किया।  केवल 24 घंटों के भीतर इस प्रकरण में जयपुर पुलिस ने 5 संदिग्धों को दस्तयाब किया है जिनसे अनुसंधान व पूछताछ जारी है। राज्य सरकार सभी शैक्षणिक संस्थानों की परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इस प्रकरण में त्वरित एवं गहराई से अनुसंधान किया जाएगा और इसमें शामिल सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

admin

Related Posts

RAS Result 2024: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने किया राजस्थान आरएएस में टॉप, फाइनल रिजल्ट जारी

जयपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षा, RAS-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो कैंडिटे्स 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुए RPSC RAS…

PWD को फटकार, 30 दिन में बहू को नियुक्ति देने का कोर्ट का निर्देश

जयपुर राजस्थान में अब अनुकंपा नियुक्ति को लेकर 'बहू और बेटी' के बीच का कानूनी फर्क खत्म हो गया है. हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक आदेश में स्पष्ट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 6 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा