22 साल और 8 सीजन के बाद फिर सजेगा कॉफी विद करण का काउच, बदल जाएगी गेस्ट लिस्ट और शो का फॉरमेट

करण जौहर की फिल्मों को जितना पसंद किया जाता है, उतना ही पसंद उनके टॉक शो कॉफी विद करण को किया जाता है। कॉफी विद करण ने लंबे वक्त तक बॉलीवुड के दीवानों को एंटरटेन किया है। हालांकि, इसका लास्ट सीजन साल 2023 से 2024 के बीच प्रसारित हुआ था। उस सीजन के बाद से ही फैंस शो के अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो सकता है। कॉफी विद करण के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जियो हॉटस्टार इस चैट शो के अगले सीजन के लिए करण जौहर से बातचीत कर रहा है।

कॉफी विद करण के सीजन 9 के लिए चल रही बात
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो हॉटस्टार ने शो के लिए शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है और अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक जाता है तो फैंस को कॉफी विद करण का 9वां सीजन देखने को मिलेगा। खबर से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, “करण इस चीज से अवगत हैं कि ऑडियंस बदल चुकी है। तो वो अपने सेगमेंट्स को छोटा कर सकते हैं और उन्हें आज के हिसाब से बना सकते हैं। गेस्ट लिस्ट भी बदली जाएगी, साउथ के स्टार्स, बॉलीवुड सिलेब्स, ओटीटी एक्टर्स और क्रिएटर्स नए सीजन में कॉफी विद करण के काउच पर नजर आएंगे।हालांकि, चीजें अभी शुरुआती दौर में हैं। अभी डील लॉक नहीं हुई है।”

2004 में आया था चैट शो का पहला सीजन
अगर कॉफी विद करण का नौवां सीजन आता है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन-कौन से गेस्ट इंड़स्ट्री की इनसाइड स्टोरीज को कॉफी विद करण के काउच पर शेयर करते हैं। कॉफी विद करण का पहला सीजन साल 2004 में आया था। 22 साल में शो के 8 सीजन आ चुके हैं। बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े चेहरे कॉफी विद करण के काउच पर नजर आ चुके हैं।

2019 में एक एपिसोड पर हुआ था बड़ा विवाद
कॉफी विद करण इंडिया का सबसे पसंद किया जानेवाला चैट शो है। हालांकि, शो को लेकर एक बड़ा विवाद साल 2019 में हुआ था। शो में उस साल एक एपिसोड में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल आए थे। उस एपिसोड में हार्दिक पांड्या ने महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उस एपिसोड पर काफी बवाल हुआ था। बवाल इतना बढ़ गया था कि उस शो को हॉटस्टार से हटा दिया गया।

कॉफी विद करण में सबसे ज्यादा बार करीना कपूर खान और शाहिद कपूर आए हैं। ये दोनों सिलेब्स अलग-अलग एपिसोड्स में कम से कम 8 बार शो का हिस्सा बन चुके हैं। करीना और शाहिद एक बार एक साथ भी शो में हिस्सा ले चुके हैं। उस वक्त शाहिद और करीना एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

admin

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए ठुकराई 700 करोड़ की ओटीटी डील, मेकर्स को है 1000 करोड़ का इंतजार

रणबीर कपूर की रामायण की हर ओर चर्चा है। इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले…

ओटीटी फैंस के लिए खुशखबरी! रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद शुरू हुई ‘पंचायत 5’ की तैयारी, चुनावी हार के बाद बदलेगा फुलेरा का मिजाज

पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. प्राइम वीडियो ने सीरीज के 6 साल पूरे होने पर अगले सीजन का ऐलान किया है. फुलेरा की कहानी नए ट्विस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह