अफगानिस्तान-इंग्लैंड ने की रनों की बरसात, मिलकर ठोके 642 रन, 8 रन से मिली हार और बने ये रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा उलटफेर फैंस को बुधवार, 26 फरवरी की रात देखने को मिला जब अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को पटखनी दी। टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले को अफगानिस्तान ने ना सिर्फ 8 रनों सी जीता बल्कि इंग्लिश टीम को बाहर का रास्ता भी दिखाया। इस मुकाबले के दौरान कई रिकॉर्ड बने और दोनों टीमों ने मिलकर बल्ले से ऐसी धूम मचाई। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 रन ही पीछे रह गई थी। इंग्लिश टीम 49.5 ओवर में 317 रन पर ही सिमट गई थी। अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में धूम मचाई। दोनों टीमों ने मिलकर कुल 642 रन बोर्ड पर लगाए और भारत का एक रिकॉर्ड तोड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और साउथ अफ्रीका ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में मिलकर 636 रन बनाए थे। बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी में एक ही मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाया गया हाईएस्ट स्कोर भी इसी संस्करण में बना था जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने 350 रन आंकड़ा पार किया था। तब दोनों टीमों ने मिलकर 707 रन बनाए थो जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

707 इंग्लैंड (351/8) वर्सेस ऑस्ट्रेलिया (356/5) लाहौर 2025
643 भारत (321/6) वर्सेस श्रीलंका (322/3) द ओवल 2017
642 अफगानिस्तान (325/7) वर्सेस इंग्लैंड (317) लाहौर 2025
636 भारत (331/7) वर्सेस साउथ अफ्रीका (305) कार्डिफ 2013

चैंपियंस ट्रॉफी की दूसरी सबसे छोटी जीत
अफगानिस्तान की 8 रनों की जीत चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की दूसरी सबसे छोटी जीत है। इस लिस्ट में पहले पायदान पर भारत है। टीम इंडिया 2013 के फाइनल में इंग्लैंड को मात्र 5 रनों से हराया था।

5 रन- भारत बनाम इंग्लैंड एजबेस्टन 2013
8 रन- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड लाहौर 2025
10 रन- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलंबो आरपीएस 2002
10 रन- वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया मुंबई बीएस 2006
10 रन- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड कार्डिफ 2013

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव