मोटापे से लड़ने के लिए पर्याप्त नींद, ताजी हवा और प्रोसेस्ड फूड को ना कहें, अक्षय ने पीएम मोदी के विचार से जताई सहमति

मुंबई
अभिनेता अक्षय कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान “स्वास्थ्य है तो सब कुछ है” की तारीफ की और व्यायाम तथा घर के बने खाने को मोटापे से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार बताया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेता ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “कितना सच है! मैं यह वर्षों से कह रहा हूं। मुझे अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री ने खुद इसे इतने सटीक ढंग से कहा है। स्वास्थ्य है तो सब कुछ है। मोटापे से लड़ने के लिए सबसे बड़े हथियार – पर्याप्त नींद, ताजी हवा और सूरज की रोशनी के साथ प्रोसेस्ड फूड को ना कहें और कम तेल के साथ अच्छे पुराने देसी घी पर भरोसा करें।“

इसके साथ ही अभिनेता ने वर्कआउट करने पर जोर देते हुए आगे कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हम चलें, चलें, चलें और किसी भी तरह का वर्कआउट जरूर करें।
अक्षय कुमार व्यायाम को जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते नजर आए। उन्होंने लिखा, “नियमित व्यायाम आपकी जिंदगी बदल देगा। इस मामले में मेरा भरोसा करें और आगे बढ़ें।”

उल्लेखनीय है कि शेयर किया गया प्रधानमंत्री का वीडियो 28 जनवरी का है। उन्होंने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों और एथलीटों से यह बात कही थी।

अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इससे पहले एक अन्य मौके पर अभिनेता ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए उनका आभार जताया था। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने वेव्स (डब्ल्यूएवीईएस) 2025 शिखर सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री के विजन को बेहतरीन बताया था।

अभिनेता ने एक्स पर पीएम के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा था, “यह मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नजरिया है। यह एक बेहतरीन विचार है। उम्मीद है कि वेव्स (डब्ल्यूएवीईएस) 2025 शिखर सम्मेलन एक शानदार ग्लोबल मंच होगा, जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक साथ आएगी और आगे बढ़ेगी।”

  • admin

    Related Posts

    कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल संभव, मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे

     नई दिल्ली कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शुरुआत में ढाई- ढाई साल की सत्ता की शर्त के साथ शुरू हुई कांग्रेस सरकार में आखिरकार…

    बंगाल सीमा पर हाई अलर्ट, अवैध घुसपैठ को लेकर चेकपोस्टों पर बढ़ी हलचल

    कोलकाता पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का घुसपैठियों पर एक्शन शुरू हो गया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के डिटेक्ट, डिलीट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे