कार्तिक आर्यन के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुईं एक्ट्रेस श्रीलीला, अब उड़ रही हैं अफेयर की खबरें

मुंबई

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला जल्द अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल में फिल्म की पहली झलक सामने आई थी जिसे देखने के बाद फिल्म का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रोमांस करते दिखेंगे। अब दोनों की ये ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ स्क्रीन भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रीलीला कार्तिक आर्यन के फैमिली फंक्शन में डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्टर उन्हें अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं।

दरअसल, कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी के मेडिकल करियर में सफलता मिलने पर छोटा फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में श्रीलीला एक्टर के साथ शामिल हुई। वीडियो में श्रीलीला पुष्पा 2 के गाने "किस्सिक" का हुक स्टेप भी करती हैं, लेकिन जैसे ही पार्टी में "मस्त कलंदर" बजता है, वह हंसी में रुक जाती हैं और क्यूट तरीके से साइड हो जाती हैं। यह पल देख कर कार्तिक भी हंसते हुए नजर आते हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘श्रीलीला कार्तिक के घर तक पहुंच गई हैं, मतलब उनकी मम्मी को लड़की पसंद है’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक को इतना शरमाते हुए नहीं देखा है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘अशिक अपनी आशिकी के साथ।’

बता दें, कार्तिक और श्रीलीला की फिल्म इस दीवाली 2025 में थिएटर पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक्टर एक रॉकस्टार के किरदार में दिखेंगे। हाल में टीजर सामने आया था जिसमें एक्टर के लुक्स की खूब चर्चाएं हुईं। उन्हें बढीं हुई दाढ़ी में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर एक आशिक बने नजर आएंगे।

admin

Related Posts

बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस