कश्मीर में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं अभिनेत्री हिना खान, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई,

कैंसर से जंग के बीच अभिनेत्री हिना खान कुछ समय के लिए अपने गृहनगर कश्मीर चली गई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कश्मीर यात्रा के बारे में फैंस को जानकारी दी। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर कीं जिनमें कश्मीर की खूबसूरती को दिखाने का पुरजोर प्रयास किया है।

अभिनेत्री ने कश्मीर की मशहूर झील में शिकारा की सैर भी की। उन्होंने इसकी फोटो शेयर की। हिना ने नाव पर प्राणायाम करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया। अगली तस्वीर में अभिनेत्री कश्मीर की घाटी में सूर्यास्त का आनंद लेते हुए दिखाई दीं।

हिना ने अपने पोस्ट में लिखा, “डल में मछली पकड़ने की एक छोटी सी सैर से लेकर सड़क यात्राएं, खूबसूरत सूर्यास्त, पारंपरिक बाजार में जाना काफी अच्छा रहा।”

इससे पहले हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कश्मीर की शांत सड़कों पर गाड़ी चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। क्लिप में वह कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालती नजर आ रही थीं। उनके हाथ पर आधे चांद के आकार का टैटू भी दिखाई दे रहा था।

इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया पर सड़क के किनारे ‘कश्मीर’ नाम के कटआउट के सामने एक पोज दिया जिसमें वह दिल बनाकर पोज देती हुई नजर आईं।

अगली तस्वीर में अभिनेत्री ने ब्रेकफास्ट, शॉपिंग और कश्मीर की खूबसूरत वादियों के नजारे दिखाए।

हिना खान ने कुछ दिनों पहले कश्मीर की घाटी से एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में अभिनेत्री काफी आकर्षक लग रही थीं। फैंस को भी हिना खान का यह वीडियो काफी पसंद आया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने लिखा, ‘कश्मीर में आपका स्वागत है।’

बता दें कि हिना खान टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो से उन्हें प्रसिद्धि हासिल हुई। घर-घर में लोग उनके किरदार को जानने लगे। इस शो की सफलता ने हिना खान को टीवी की टॉप मोस्ट अभिनेत्रियों की कतार में खड़ा कर दिया। आज भी लोग हिना खान को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में निभाए गए किरदार के लिए जानते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    TIFF में नोलन स्पेशल: ‘ग्रांड डिजाइंस’ प्रोग्राम में 12 फिल्मों का प्रदर्शन

     टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने हाल ही में 'क्रिस्टोफर नोलन: ग्रांड डिजाइंस' प्रोग्राम की घोषणा की है। इसके तहत जल्द ही परदे पर नोलन का सुनहरा फिल्मी अतीत दिखाया जाएगा।…

    बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझते रहे हनी सिंह, बोले- 7 साल घर में खुद को बंद रखा

    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अपनी लड़ाई के दौरान सालों तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां