टाइगर रिजर्व में पदस्थ कार्यवाहक वनपाल रश्मि बान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की

महिला सशक्तिकरण

भोपाल

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण चुनौतियों से भरा हुआ है। टाइगर रिजर्व में पदस्थ कार्यवाहक वनपाल रश्मि बान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए जंगल की अवैध कटाई, वन्य-जीवों के शिकार और पर्यावरण से जुड़े अन्य अपराधों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

वनपाल रश्मि बान ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर वन और वन्य-जीव संरक्षण से जुड़े कई अभियानों का नेतृत्व किया। इससे जंगलों की सुरक्षा को मजबूती मिली है। रश्मि बान के प्रयासों से न केवल अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, बल्कि स्थानीय समुदायों में भी जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने वन संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिये विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भागीदारी की है।

वनपाल रश्मि बान ने ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर वन में निवास करने वाले वनवासियों की पुनर्वास परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाई है। इससे जंगलों का पुनर्निर्माण संभव हो सका है। रश्मि बान की मेहनत का नतीजा यह रहा कि कई वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगी और वन्य-जीवों को सुरक्षित माहौल भी मिला।

वनपाल रश्मि बान का नेतृत्व यह साबित करता है कि महिला न केवल समाज में बदलाव ला सकती है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रभावी निर्णय लेने और क्रियान्वित करने की क्षमता भी रखती है। उनकी संघर्षशीलता और संकल्पना ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की, जिससे महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।

  • admin

    Related Posts

    डिजिटल दौर में युवा मजबूत, सोशल मीडिया को बताया सबसे बड़ा हथियार—सीएम यादव

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में शुक्रवार को सोशल मीडिया की मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय…

    एमपी बोर्ड में बड़े बदलाव, फीस में भारी इजाफा और बेस्ट ऑफ फाइव नियम समाप्त

    भोपाल मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं से 12वीं तक की नई प्रवेश नीति जारी कर दी है। इसके तहत 10वीं और 12वीं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह