पहलगाम आतंकी हमले पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर
 पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी कि उक्त आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर भावनाओं को भड़काने वाला कमेंट्स किया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार आतंकी हमले की घटना की पूरे देश में निंदा की जा रही है।

    इस घटना के बाद एसपी के निर्देश पर सोशल मीडिया पर हाेने वाले पोस्ट व कमेंट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान 23 अप्रैल को फेसबुक पर मो. ओसाफ द्वारा कमेंट्स किया गया था।

    इस कमेंट्स को लेकर हनुमानताल सिंधी कैंप निवासी अभय श्रीवास्तव की शिकायत पर पुलिस ने मक्का नगर आनंद नगर निवाासी मो. ओसाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    सीएसपी गोहलपुर सुनील नेमा ने कहा कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। वह पेशे से नेत्र देखभाल में विशेषज्ञ का कार्य करता है।

ये लिखा आरोपी ने

सोशल मीडिया में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान एक महिला हमले में मारे पति के शव के करीब गमगीन बैठी है जिसको लेकर आरोपित ने ये कमेंट किया।-

‘जो औरत लाश के पास खड़े होकर रो रही है, उसकी जांच होनी चाहिए। हो सकता है, उसने ही शूटर को हायर किया हो और मौका मिलते ही अपने पति को मरवा दिया हो।’

प्रदेश भर में सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर, जिलों को किया गया अलर्ट

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा नरसंहार की घटना के बाद मध्य प्रदेश पुलिस को बहुत सतर्क रहने के लिए कहा है। पुलिस मुख्यालय ने सभी एडीजी, जोन आईजी, डीआईजी, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है।

    इसमें खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के साथ बेहद सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त घटना के विरोध में प्रदेश में होने वाले प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने के लिए कहा गया है, जिससे कहीं भी स्थिति बिगड़ने नहीं पाए।

    कानून-व्यवस्था की दृष्टि से सभी जिलों में एसपी समीक्षा कर रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है।

    संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस कड़ाई से नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर चलने वाले संदेशों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है।
    भ्रामक संदेश भेजने वालों पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि रात्रि गश्त बड़े पुलिस अधिकारियों को भी जाने के निर्देश दिए गए हैं।

    सार्वजनिक और भीड़ वाले स्थल जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर भी पुलिस अच्छे से सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार पर भरोसा रखें, दोषियों को बड़ी सजा मिलेगी : विजयवर्गीय

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को सतना में पार्टी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की होगी।
    सरकार पर भरोसा रखें। पाकिस्तान ने जो गलती की है, उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा और दुनिया भारत की शक्ति भी देखेगी।
    विजयवर्गीय ने कहा कि हम पड़ोसी देश पाकिस्तान को छोटा भाई मानकर लगातार मदद कर रहे थे लेकिन हमारी इस मदद को पाकिस्तान ने हमारी कमजोरी मान लिया है।

    पहलगाम में हुई दिल दहला देने वाली ऐसी घटना दोबारा न हो, इसलिए दोषियों को ऐसी बड़ी सजा मिलेगी कि उन्हें अपने कृत्यों पर पछतावा होगा।

 

admin

Related Posts

सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश…

15 मई से शुरू होगी शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना, कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत