भारत पर निशाना साधते हुए बोले आसीम मुनीर, कश्मीर को बताया पाकिस्तान की जान

इस्लामाबाद 
पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस करार दिया है। भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि यदि भारत भविष्य में कोई हमला करता है तो पाकिस्तान उसका निर्णायक जवाब देगा। कराची स्थित पाकिस्तान नेवल एकेडमी में शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान एक क्षेत्रीय स्थिरता का वाहक है और उसने हर बार बिना उकसावे की भारतीय आक्रामकता का जवाब संयम और परिपक्वता के साथ दिया है।

अपने भाषण में आसिम मुनीर ने एक बार फिर कश्मीर को पाकिस्तान की 'जुगुलर वेन' (गले की नस) बताया। उन्होंने कहा, "कश्मीर हमारी जुगुलर वेन है और यह हमेशा रहेगी। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे।" मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों और कश्मीरी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कश्मीर मुद्दे के न्यायपूर्ण समाधान के लिए आवाज उठाता रहेगा।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाक प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाते हुए सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का ऐलान किया, ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसमें पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। मुनीर ने अपने भाषण में यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के अंतिम चरण में था और भारत ने इसी समय तनाव फैलाकर पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश की। हालांकि, पाकिस्तान खुद आतंकवाद को बढ़ावा देने और सीमापार घुसपैठ को प्रोत्साहित करने के लिए कुख्यात रहा है। भारत लगातार उस फन को कुचलता रहता है।

भारत ने अतीत में कई बार पाकिस्तान को चेताया है कि वह सीमापार आतंकवाद को रोकने में विफल रहा है और अब भारत घातक हमलों का जवाब चुपचाप नहीं देगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने यह साफ कर दिया है कि आतंक का कोई भी केंद्र अब सुरक्षित नहीं रहेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अमेरिका की नजरें, रूस से नाता मजबूत! ट्रंप के बयान ने क्यों बढ़ाया सस्पेंस?

    नई दिल्ली 7 फरवरी 2026 को भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तो तैयार हो गई। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

    आतंक के खिलाफ भारत अडिग: मलेशिया में पीएम मोदी ने कहा– कोई समझौता नहीं होगा

    नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मलेशिया के उनके समकक्ष अनवर इब्राहिम के बीच व्यापक बातचीत के बाद भारत और मलेशिया ने रविवार को रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर तथा व्यापार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी