आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश का प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर को नियुक्त किया

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 मई 2025 को नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार, दिलीप पांडे को पार्टी का ओवरसीज कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, कर्नाटक के प्रभारी राजेश गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी ऋतुराज गोविंद और उत्तराखंड के प्रभारी महेन्द्र यादव बनाए गए हैं।

इसी प्रकार, राजस्थान में धीरेश टोकस, महाराष्ट्र में प्रकाश जारवाल, तेलंगाना में प्रियांका कक्कड़, केरल में शेली ओबेरॉय, तमिलनाडु में पंकज सिंह और लद्दाख में प्रभाकर गौर को आम आदमी पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के लिए दिलीप पांडे, विशेष रवि, अनिल झा और चंद्रेंद्र कुमार को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उत्तराखंड में घनेन्द्र भद्राज और हिमाचल प्रदेश में विजय फुलारा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी लिस्ट यहां भी देख सकते हैं।
 

क्रम संख्या राज्य / क्षेत्र पद नाम
1 ओवरसीज कोऑर्डिनेटर दिलीप पांडेय
2 मध्य प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर
3 कर्नाटक प्रभारी राजेश गुप्ता
4 हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद
5 उत्तराखंड प्रभारी महेन्द्र यादव
6 राजस्थान प्रभारी धीरेन्द्र टोकस
7 महाराष्ट्र प्रभारी प्रकाश जरवाल
8 तेलंगाना प्रभारी प्रियंका कक्कड़
9 केरल प्रभारी शेली ओबेरॉय
10 तमिलनाडु प्रभारी पंकज सिंह
11 लद्दाख प्रभारी प्रभाकर गौड़
12 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय
13 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी विशेष रवि
14 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अनिल झा
15 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी च. सुरेन्द्र कुमार
16 उत्तराखंड सह प्रभारी घनेन्द्रा भारद्वाज
17 हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी विजय फुलारा

 

इस घोषणा पर हस्ताक्षर राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने किए हैं। उत्तर प्रदेश का खास ख्याल रखा गया है जहां साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश के लिए चार सीनियर नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है।

admin

Related Posts

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद विवादों में अजय राय, सफाई देकर कही ये बात

महोबा/वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी…

NDA विस्तार की रणनीति पर हलचल, स्टालिन की एंट्री को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म

चेन्नई तमिलनाडु की सत्ता से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) बाहर हो चुकी है और टीवीके प्रमुख थलपति विजय मुख्यमंत्री हैं. सत्ता के बदलने के साथ ही चेन्नई से लेकर दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा