चोरी के शक में बेरहमी से पीट-पीट युवक की हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक को चोरी के शक में बेरहमी से पीटाई कर अधमरा छोड़ दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस अमानवीय घटना को लेकर मृतक के गरीब परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र के सरनाबहाल की है, जहां बीती रात 32 साल के लक्ष्मण यादव (मृतक) को उसके पड़ोसी बुद्धु राम और असलाल ने घर से उठाया. मृतक पर धान और पैसा चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे परिजनों के सामने ही उठाकर ले गए और बेरहमी से पिटाई करने के बाद आधी रात उसे अधमरे हालत में वापिस घर छोड़ गए. लक्ष्मण की हालात बिगड़ने पर परिजन उसे अम्लीपदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया.

गरीबी परिजनों ने पैसों की तंगी के चलते उसे निजी अस्पताल न ले जाकर घर ले जाने लगे. इसी दौरान रास्ते में लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया. मामले में थाना प्रभारी जयसिंह ध्रुव ने बताया कि सूचना मिलने पर दल रवाना कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश फिलहाल जारी है.

वहीं दूसरी तरफ अमलीपदर अस्पताल के चिकत्सा अधिकारी ज्योति राठौड़ ने मामले में चौकाने वाले बात कही है. डॉक्टर ने बताया कि परिजन उसे लगभग 9 बजे अस्पताल ले कर आए, तब वह बेहोश था. लेकिन मारपीट के कोई नहीं निशान थे, ज्यादा शराब सेवन करने से तबियत बिगड़ने की गुंजाइश दिखी. हायर सेंटर रेफर किया तो परिजन अपने घर ले गए, बाद में सूचना आई की उसकी मौत हो गई है.

  • admin

    Related Posts

    धान सहित 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को मिलेगा लाभ

    रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन वर्ष 2026-27 हेतु 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के निर्णय…

    25 साल बाद ऐतिहासिक भर्ती: छत्तीसगढ़ के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में 21 पदों पर होगी नियुक्ति

    छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती लोक सेवा आयोग ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम वित्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

    साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

    क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

    आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर