मस्जिद में घुसकर एक युवक ने इमाम को मरी गोली, इमाम को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया, इलाके में सनसनी

मेरठ
यूपी के मेरठ की एक मस्जिद में घुसकर एक युवक ने इमाम को गोली मार दी गई। इसके बाद वह तमंचा वहीं फेंककर फरार हो गया। गोली मारने वाला युवक मंदबु्द्धि‍ बताया जा रहा है। इमाम को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि शनिवार की रात मंदबुद्धि युवक अपनी याददाश्त का उपचार कराने इमाम के पास आया था। इमाम ने डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी और उपचार से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी युवक नाराज हो गया और इस वारदात को अंजाम दे दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मुरलीपुरा निवासी मौलाना नईम लिसाड़ी गेट की शहजाद कॉलोनी में कासमी मस्जिद में इमाम हैं। इमाम के पास शनिवार रात को स्थानीय निवासी मंदबुद्धि युवक सरताज अपना उपचार करने आया था। सरताज ने बताया कि उसकी याददाश्त कमजोर है और कुछ भी याद नहीं रहता है। इमाम ने उपचार करने से मना कर दिया और डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी सरताज ने मौलाना को धमकी दी थी।

रविवार की सुबह नमाज के बाद मौलाना नईम मस्जिद में ही थे। इसी दौरान आरोपी सरताज तमंचा लेकर आया और मौलाना के सिर पर फायर कर दिया। गोली कनपटी पर जाकर लगी। मौलाना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

admin

Related Posts

दिल दहला देने वाली वारदात में चार बच्चों की हत्या के बाद अब जांच में नए खुलासों की उम्मीद

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मीरानपुर में चार सगे भाई-बहनों की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में रविवार को नया मोड़ सामने आ…

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, यूपी में 5 दिन बारिश-आंधी का अनुमान; IMD ने जारी किया अलर्ट

उतर प्रदेश उत्तर भारत में कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में तेज बारिश से मौसम बदला हुआ नजर आ रहा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह