अमरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया

उमरिया

उमरिया जिले के अमरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। प्रसूता और तीनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं, फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ इस जटिल डिलीवरी में सफल रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक साथ तीन बच्चियों को जन्म   पड़वार गांव निवासी उर्मिला बर्मन पिता गोकुल बर्मन ने दिया है। बीते दिनों घर में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता ली और उर्मिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर लाया गया। वहां मौजूद स्टाफ ने महिला की जांच कर तुरंत भर्ती कर लिया।

डॉ. शिव प्रजापति ने बताया कि महिला का प्रसव सामान्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें एक साथ तीन नवजात बच्चियों ने जन्म लिया। चिकित्सकों के अनुसार यह उर्मिला का चौथा प्रसव था। इसके पहले उनकी दो बेटियां हैं, जबकि तीसरे प्रसव में जन्मे शिशु की आकस्मिक मौत हो गई थी।

तीनों नवजातों का वजन औसतन कम है, लेकिन डॉक्टर ने  सभी की स्थिति सामान्य बताई है। फिलहाल, उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। उर्मिला के पति किसान हैं और खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अब उनके घर में पांच बेटियां हो गईं हैं, परिवार में खुशी का माहौल है। डॉ. प्रजापति ने बताया कि ऐसी स्थिति में मां और बच्चों की देखभाल में विशेष सावधानी बरतनी होती है। एक साथ तीन शिशुओं का जन्म अपने आप में चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन टीम वर्क और समय पर लिया गया निर्णय इस सफलता का कारण बना। 

admin

Related Posts

भोपाल में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने लाल परेड ग्राउंड में दिखाया शक्ति प्रदर्शन

भोपाल  भोपाल में सोमवार को लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने पावर शॉ दिखाया। कमांडो ने हेलीकॉप्टर से उतरकर इमारत में घुसने, आतंकियों से मुकाबला करने,…

गृह विभाग का फैसला: नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार

सागर  मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2006…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती