घर में शादी? अब कार्ड दिखा कर घर लाएं 2 सिलेंडर, कंपनियों के नए नियम से पाएं फायदा

भोपाल 

 शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में मेहमानों के लिए भोजन व्यवस्था करना है और भोजन बनाने के लिए लोगों को सिलिंडर उपलब्धता की चिंता शुरू हो गई है। लगातार सामने आ रही डिमांड को देखते हुए गैस कंपनियों ने मध्य प्रदेश के भोपाल जिले वासियों को बड़ी राहत दी है। अब कंपनी वैवाहिक भोज के लिए दो व्यावसायिक सिलेंडर की व्यवस्था करेगी। इसके लिए एजेंसी को आवेदन के साथ विवाह का निमंत्रण पत्र दिखाना होगा।

कंपनी दो सिलिंडरों पर रिफिलिंग चार्ज के अलावा अमानत राशि भी जमा कराएगी। पिछले मंगलवार से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। लोगों ने भोजन का जिम्मा कैटरिंग कारोबारियों को सौंपा जाता है। अभी तक सिलेंडर नहीं उपलब्ध हो पाने से ये लोग डीजल भट्ठी के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक तंदूर आदि की व्यवस्था कर भोजन बनाने का काम कर रहे हैं।

इंडेन, भारत और एचपी ने तय किए मापदंड
इसी बीच इंडेन, भारत, एचपी गैस कंपनियों ने फैसला लिया है कि, वो शादी में भोजन बनाने के लिए लोगों को कुछ शर्तों के साथ दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराने का काम करेंगे। इसके लिए लोगों को अपने यहां होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र कंपनी की एजेंसियों पर देना होगा। साथ ही, उन्हें दो सिलेंडर के लिए अमानत के तौर पर 4,400 रुपए जमा राशि और रिफिलिंग शुल्क 3,700 रूपए जमा करने होंगे। इसके बाद संबंधित उपभोक्ता को दो व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

आयोजन के बाद वापस करने होंगे दोनों सिलेंडर
कंपनियों की शर्तों में शामिल है कि, जो लोग वैवाहिक आयोजन के नाम पर सिलेंडर ले जा रहे हैं, उन्हें आयोजन के बाद दोनों सिलेंडर वापस कंपनी को लौटाना होंगे। सिलेंडर मिलने के बाद कंपनी उपभोक्ता को अमानत राशि 4400 रुपए वापस करने के बाध्य होगी।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?
मामले को लेकर जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन का कहना है कि, गैस कंपनियों ने जिले में शादियों के लिए व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। इसकी प्रणामिकता के लिए लोगों को शादी कार्ड, दस्तावेज और अमानत राशि के साथ – साथ रिफिलिंग शुल्क जमा करना होगा। यही नहीं आयोजन के बाद लिए हुए सिलेंडर एजेंसी को लौटाना होंगे। इसके बाद एजेंसी जमा राशि लौटा देगी।

खास बातें

-शादी के सीजन में भोपाल जिले की गैस एजेंसियों ने शादी वाले परिवारों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया।

-गेस एजेंसी में शादी का कार्ड दिखाकर आयोजन के लिए एक साथ दो गैस सिलेंडर मिल जाएंगे।

-सिलेंडरों की कीमत के अलावा 4400 रूपए सुरक्षा शुल्क भी जमा करना होगा।

-आयोजन के बाद आयोजकों को लौटाने होंगे लिएहुए सिलेंडर 

admin

Related Posts

भोपाल-इंदौर में चौंकाने वाला हाल: RTE के तहत अब तक शून्य एडमिशन, अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 अप्रैल की गई

भोपाल शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत प्रदेश में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 25 अप्रैल कर दी गई है। पहले यह प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी…

हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर में 3.15 करोड़ की सीवर सकर मशीन का किया लोकार्पण भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के आहवान पर 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार से सीवर स्वच्छता अभियान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 1 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 2 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 1 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 2 views
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी