अंतिम घंटे में आई तेजी की लहर, शेयर बाजार हुआ बमबम — Netweb चमका सितारे की तरह

मुंबई 

शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, लेकिन सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल अचानक आखिरी कारोबारी घंटे में बदल गई. मार्केट क्लोज होने पर जहां एक ओर बॉम्बे स्टॉक एंक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223 अंक उछलकर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी ग्रीन जोन में 24,500 के बिल्कुल करीब बंद हुआ. सबसे तेज भागने वाले शेयरों में NetWeb Tech से लेकर Tata Steel तक के शेयर टॉप पर रहे. 

पहले बुरी तरह फिसला, फिर बना रॉकेट
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,983.31 की तुलना में तेज गिरावट लेकर 80,684.14 पर ओपन हुआ और लगातार गिरावट में ट्रेड करता हुआ नजर आया. लेकिन बाजार बंद होने से ऐन पहले अचानक से बाजी पलटी हुई नजर आई, क्योंकि रेड जोन में ट्रेड करता सेंसेक्स ग्रीन जोन में आ गया और फिर तेज रफ्तार से दौड़ लगाने लगा. अंत में ये 223.86 अंक की उछाल भरकर 81,207.17 पर क्लोज हुआ. 

बात निफ्टी इंडेक्स की करें, तो इसकी भी चाल सेंसेक्स के जैसी ही नजर आई और अपने पिछले बंद 24,836.30 की तुलना में गिरावट लेकर 24,759.55 पर खुलने के बाद इसने में गिरावट के साथ ही कारोबार किया. लेकिन फिर ये अंत में 57.95 अंक की तेजी लेकर 24,894.25 पर क्लोज हुआ. 

इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल 
शुक्रवार को सबसे तेज भागने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल टॉप-10 शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tata Steel (3.40%), PowerGrid (3.15%), Axis Bank (2.16%) की तेजी लेकर बंद हुआ. तो वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल कंपनियों में से Aegis Vopak (8.54%), Lloyd Share (6.14%), Kalyan Jewellers (5.71%), Indian Bank (3.94%), Tata Tech (2.50%) और Tata Elexi (2.47%) चढ़कर बंद हुआ. वहीं NetWeb Tech के शेयरों ने जबर्दस्त गदर मचाया और 6.30% उछलकर 4318 रुपये पर बंद हुआ. 

कोई 20%, तो 10% की तेजी के साथ बंद  
मिडकैप इंडेक्स 352 अंकों की बढ़त में रहा, तो स्मॉलकैप इंडेक्स में जोरदार 576.77 अंक की उछाल दर्ज की गई. इस कैटेगरी में कोई शेयर 20, तो कोई 10 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ. सबसे ज्यादा KIOCL (20%), Orient Tech (19.99%), kala Mandir (18.29%), VMart (16.56%), Astra Micro (10.87%) की तेजी के साथ बंद हुआ. मिडकैप में अन्य उछलने वाले शेयरों में क्रिसिल शेयर (3.57%) और नेशनल एल्युमिनियम शेयर (3.10%) की बढ़त के साथ बंद हुआ. 

admin

Related Posts

Tata Motors के Prima E.55S इलेक्ट्रिक ट्रक की डिलीवरी प्रक्रिया हुई शुरू

मुंबई   Tata Motors की कमर्शियल व्हीकल विंग ने BillionE Mobility को अपने Tata Prima E.55S इलेक्ट्रिक प्राइम मूवर की डिलीवरी शुरू कर दी है. इसके साथ ही कंपनी ने 250…

सेंसेक्स 702 अंक टूटकर 76,847 पर पहुंचा, निफ्टी 23,842 के स्तर पर बंद

मुंबई  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। शुरुआत करीब 2% की बड़ी गिरावट के साथ हुई लेकिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 4 views
4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार