रतनगढ़ माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 25 लाख श्रद्धालुओं के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम

दतिया 

 प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर तीन दिवसीय लक्खी मंगलवार से शुरू हो गया है। तीन दिन में लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यहां राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु आते हैं। बुधवार को सर्पदंश पीडि़तों के बंध काटे जाएंगे। मान्यता है कि माता रतनगढ़ के दरबार में सर्पदंश का जहर उतर जाता है।

सुरक्षा  के लिए 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। ज्ञात रहे कि 2006 में मड़ीखेड़ा डैम से पानी छोड़े जाने से सिंध नदी में नाव पलट गई थी। इसमें 56 की मौत हुई थी। 2013 में नए पुल पर भगदड़ में 115 की जान गई थी।

8 सेक्टर में बांटा

एमपी के इस मंदिर में लगाए गए घंटे का वजन 1935 किलो है। इसे देश का सबसे बड़ा और वजनी घंटा बताया जाता है। 16 अक्टूबर 2015 को तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया था। सेंवढ़ा एसडीएम अशोक अवस्थी के अनुसार जिलेभर के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आठ सेक्टर में 1800 पुलिस बल व 1500 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रहे, इसके लिए आने और जाने के अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं। वहीं, 25 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिनमें पर्याप्त रोशनी, पीने के पानी के टैंकर और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर ने बताया कि श्रद्धालुओं का आगमन 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा दृष्टि से ट्रैक्टर में डबल ट्रॉली लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाएं और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे श्रद्धा और सावधानी के साथ माता रतनगढ़ के दर्शन करें और किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचें। किसी जानकारी की पुष्टि शासकीय अधिकारी या कंट्रोल रूम के माध्यम से ही करें।

रतनगढ़ माता मेला दतिया की धार्मिक पहचान है, इसे श्रद्धालुओं के सहयोग से शांतिपूर्ण और सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

admin

Related Posts

छतरपुर के डायल-112 हीरोज पिकअप पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  छतरपुर जिले के थाना भगवां क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को समय पर अस्पताल…

महिला-बाल विकास में नए प्रयोगों की तारीफ, नवाचारों को मिला सम्मान

भोपाल  केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास की अतिरिक्त सचिव कैरोलिन खोंगवार देशमुख ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ लाभार्थियों तक सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना प्रशासनिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर