भ्रूण लिंग जांच के लिए चीनी पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

जयपुर

गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग जांचने के लिए देशभर में प्रतिबंधित चीन निर्मित पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। पीसीपीएनडीटी (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) टीम ने गुरुवार को कोलकाता से आए सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पोर्टेबल मशीन भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 7 से 10 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। गिरफ्तार सप्लायर की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी अमिताभ भादुरी (45) के रूप में हुई है। वह यह मशीन जयपुर में डिलीवर करने पहुंचा आया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह मशीन कोलकाता स्थित एक निजी हेल्थकेयर कंपनी के डॉक्टर आदित्य मुरारका से लेकर लाई गई थी।

दो महीने की रेकी, फिर जाल में फंसा आरोपी
पीसीपीएनडीटी के एमडी डॉ. अमित यादव के अनुसार, टीम को इनपुट मिला था कि देश के कई राज्यों में चीन निर्मित पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन की अवैध बिक्री हो रही है। इसके बाद विशेष टीम गठित की गई, जिसने दो महीने तक मामले की गहनता से जांच की। टीम ने आरोपी से सप्लायर बनकर संपर्क किया और 6.25 लाख रुपये में मशीन की डील तय की। एडवांस के तौर पर कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। इसके बाद आरोपी जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहीं से सेंट्रल पार्क की ओर रवाना हुआ।

डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
गिरफ्तारी से ठीक पहले आरोपी ने अपने मुख्य सरगना डॉ. आदित्य मुरारका को वॉइस मैसेज भेजा- मैं सुरक्षा के लिहाज से वेटिंग एरिया में रुका हूं। कंपनी का पैसा भी बचा रहा हूं। बचे हुए पैसों से अच्छा खाना खाऊंगा। वैसे भी डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है और वो डॉन हो आप।  इस वॉइस मैसेज के कुछ ही मिनटों बाद पीसीपीएनडीटी टीम ने सेंट्रल पार्क में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तस्करी कर भारत में पहुंचाईं जाती हैं मशीनें
पीबीआई थाने के एएसपी डॉ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि यह मशीन चीन में तैयार होती है और तस्करी के जरिए भारत लाई जाती है। इससे जुड़े गिरोह मशीन को देश के अलग-अलग राज्यों में 7 से 10 लाख रुपये में बेच रहा था। यह मशीन इतनी कॉम्पैक्ट होती है कि एक छोटे सूटकेस में आराम से रखी जा सकती है। इसके साथ अन्य जरूरी उपकरण भी दिए जाते हैं। पुलिस टीम ने कोलकाता में गिरोह के मुख्य सरगना और संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचना दी है। ऐसे में जल्द ही अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की भी संभावना है।  डॉ. जाखड़ ने कहा- कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध रोकने के लिए यह कार्रवाई एक बड़ा कदम है। हमारी कोशिश है कि पूरे नेटवर्क को तोड़कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाए।

 

  • admin

    Related Posts

    वफादारों को मिले सम्मान और संघर्ष करने वालों को जिम्मेदारी, वसुंधरा राजे ने पार्टी नेतृत्व को दी बड़ी नसीहत

     जयपुर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कई सियासी मायने निकाले…

    टाइपिंग के अंक न जोड़ने और चयन प्रक्रिया में बदलाव पर नाराजगी, कोर्ट ने सुरक्षित रखे सभी संबंधित पद

    जयपुर  राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) में जूनियर असिस्टेंट बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने इस भर्ती प्रक्रिया में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 2 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए