नीमच में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, एक महिला सरपंच ने अपनी सरपंची गिरवी रखी

नीमच
नीमच में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सरपंच ने अपनी सरपंची गिरवी रख दी है। महिला सरपंच ने स्टांप पेपर पर साइन कर ठेकेदार को सरपंच पद दे दिया है। वो भी महज 500 रुपए के लिए है। दरअसल, ग्राम पंचायत दाता की सरपंच कैलाशीबाई कछावा ने 500 रुपए के स्टांप पर गांव के ही सुरेश गरासिया को सरपंची सौंप दी। इस तरह का अनुबंध करने का यह देश का पहला मामला माना जा रहा है। इधर जनपद पंचायत के अधिकारियों ने बोला कि सरपंच को नोटिस जारी करेंगे।

24 जनवरी को दिया गया है अनुबंध

यह अनुबंध 24 जनवरी को किया गया। इसमें गवाह के रूप में गांव के सदाराम, मनालाल और सुरेश के हस्ताक्षर हैं। साथ ही, सरपंच की सील और हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। अनुबंध में लिखा गया कि मनरेगा, पीएम आवास, वाटरशेड सहित शासन के सभी कार्य सुरेश गरासिया देखेंगे। शर्तों का उल्लंघन होने पर चार गुना हर्जाना भरने की बात भी लिखी गई है।

निर्माण कार्यों के लिए किया गया कॉन्ट्रैक्ट

सरपंच के पति जगदीश कछावा ने कहा कि यह अनुबंध केवल निर्माण कार्यों को लेकर किया गया था। सरपंची के अधिकारों से जुड़ा कोई अनुबंध नहीं हुआ। वहीं, सुरेश गरासिया ने कहा कि उन्होंने कोई अनुबंध नहीं किया। वह ठेकेदार हैं और सात पंचायतों में ठेकेदारी करते हैं।

सरपंच को पद से हटाया जाएगा

जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो सरपंच को पद से हटाया जाएगा। मामला संज्ञान में आ चुका है।

मैं कार्य करने में हूं असमर्थ

सरपंच कैलाशीबाई ने अनुबंध में लिखा कि वह अपने कार्य करने में असमर्थ हैं। इसलिए अपने सारे दायित्व और कर्तव्य सुरेश गरासिया को सौंप रही हैं। अब पंचायत के सभी काम वही देखेंगे। उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। जहां सुरेश कहेंगे, वहां वह अपने हस्ताक्षर करेंगी।

admin

Related Posts

‘कर्मयोगी मोदी’ पर शिवराज का बयान, किताब विमोचन में साझा किए दिलचस्प अनुभव और किस्से

भोपाल  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपनी नई पुस्तक 'अपनापन: नरेंद्र मोदी के साथ मेरे अनुभव' का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

10 दिन में दूसरी बार बढ़ी CNG कीमतें, भोपाल में अब ₹94.75 प्रति किलो हुई दर

भोपाल  ईरान जंग के बीच मध्य प्रदेश में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी, CNG के रेट 10 दिन में दूसरी बार बढ़े हैं। भोपाल में यह 1 रुपए प्रति किलो तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 0 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप