भगवान विष्णु के अवतारों पर बनेगी सात फिल्मों की सीरीज, होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने किया ऐलान

मुंबई,

 होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने भगवान विष्णु के अवतारों पर सात फिल्मों की सीरीज बनाने का एलान किया है। होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने अपनी एनिमेटेड फ्रेंचाइज़ महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की बड़ी घोषणा कर दी है। इस सीरीज में भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जो अगले एक दशक तक चलेंगी।

इसकी शुरुआत महावतार नरसिम्हा से 2025 में होगी और अंत महावतार कल्कि पार्ट 2 के साथ 2037 में होगा। महावतार नरसिंह वर्ष 2025, महावतार परशुराम वर्ष 2027, महावतार रघुनंदन वर्ष 2029,महावतार द्वारकाधीश वर्ष 2031, महावतार गोकुलानंद वर्ष 2033,महावतार कल्कि पार्ट 1 वर्ष 2035 और महावतार कल्कि पार्ट 2 वर्ष 2037 में रिलीज होगी।

महावतार नरसिंह का निर्देशन अश्विन कुमार कर रहे हैं और इसे क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है।

निर्देशक अश्विन कुमार ने कहा, हम क्लीन प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स जैसे दमदार साथियों के साथ मिलकर भारत की विरासत को बड़े पर्दे पर एक ऐसे अंदाज़ में लाने जा रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।यह आध्यात्मिक और भव्य अनुभव महावतार यूनिवर्स के दशावतारों से शुरू होगा… अब भारत दहाड़ेगा!

शिल्पा धवन ने खुशी जताते हुए कहा,अब तो बस शुरुआत है, हमारी कहानियां जैसे परदे पर जिंदा हो जाएंगी, सोचकर ही जोश आ रहा है! तैयार हो जाइए एक दमदार और ज़बरदस्त सिनेमाई सफर के लिए।

 

  • admin

    Related Posts

    टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन छोड़ने के दिए संकेत, ‘ब्रांड न्यू डे’ बन सकती है आखिरी फिल्म

    फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। अब इसके मुख्य अभिनेता…

    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: मायरा के स्टॉकर की असलियत आई सामने, घर का निकला ऋषभ

    स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों एक बहुत ही धमाकेदार मोड़ चल रहा है. अभिरा और अरमान की मुश्किलें काफी बढ़ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी