पिछले तीन वर्षों से दो वर्षों में टाॅप थ्री में आने वाले शहरों को स्वच्छता सुपर लीग में जगह मिली

इंदौर

इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। स्वच्छता सुपर लीग में इंदौर शामिल हो गया है। इंदौर का मुकाबला नवी मुबंई और सूरत से रहेगा। स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों के लिए इस साल अलग लीग रखी गई है। पिछले तीन वर्षों से कम से दम दो वर्षों में टाॅप थ्री में आने वाले शहरों को इसमे जगह मिली है। इंदौर सात बार से पहले स्थान पर है, इसलिए इंदौर को सबसे पहले शामिल किया गया। इंदौर के अलावा 11 अन्य शहर भी स्वच्छता सुपर लीग में स्थान पा चुके है।

केंद्रीय आवास व शहरी मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण के नौवें वर्ष के लिए टूलकीट जारी की है। सुपर लीग में शामिल शहरों को नए स्तर के स्वच्छता मापदंडों के  आधार पर आंका जाएगा। इसके अलावा आबादी की पांच श्रेणी के हिसाब से शहरों को रखा गया है। उनके स्वच्छता सर्वेक्षण का पैमाना अलग रहेगा। अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से शहरों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए इंदौर नगर निगम ने कमर कस ली है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि स्वच्छता के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों और पार्षदों को निगम सम्मानित करेगा। इसके अलावा छात्रों के लिए स्वच्छता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेयर ने कहा कि आठवीं बार भी इंदौर सफाई में पहले स्थान पर रहेगा। कचरे के रिसायकल में भी इंदौर आगे है।

सूरत से इंदौर को कड़ी टक्कर

इंदौर ने आठवीं बार फिर स्वच्छता रैंकिंग मेें पहला स्थान बरकरार रखने की तैयारी की है,लेकिन इस बार इंदौर को सूरत शहर से कड़ी टक्कर मिल रही है। 15 फरवरी तक देशभर के पांच हजार से ज्यादा शहरों मेंं स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो सकता है। इसमें इंदौर और सूरत भी शामिल है।

इंदौर ने इस बार सफाई की दिशा में कोई स्वच्छता पाने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट को नहीं लाया,लेकिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नए वाहन खरीदे है। इंदौर की सफाई व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रिगेशन हैै।

 

admin

Related Posts

नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव