जयपुर से खाटू श्याम जी जा रही रोडवेज बस की बस में भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

सीकर

राजस्थान के सीकर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां जयपुर से खाटू श्याम जी जा रही जयपुर डीपो की रोडवेज बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में कुल 50 यात्री सवार थे, जिन्होंने अपनी जान बचाने के लिए समय रहते बस से कूदकर भाग निकाला।

50 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रींगस थाना क्षेत्र की है। यहां के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर सरगोठ के पास आते ही बस चालक को आग लगने का आभास हुआ और उन्होंने बस को सड़क किनारे स्थित एक होटल के पास खड़ा कर दिया। जैसे ही आग बढ़ी, यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही रींगस नगर पालिका की दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

क्या कहती है पुलिस?
थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बस में सवार सभी 50 यात्री सुरक्षित हैं। आगजनी के बाद चालक की सूझबूझ से हादसा बड़ा नहीं हुआ। अगर समय रहते आग की जानकारी नहीं मिलती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। एक दिन पहले ही बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे खड़ी दो यात्री बसों में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और दोनों बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। हालांकि, इस घटना में कई यात्री घायल नहीं हुआ।

 

  • admin

    Related Posts

    थाने में दबंगई पड़ी भारी, पुलिस को धमकाने के आरोप में राजस्थान के मंत्री पर केस दर्ज

    जयपुर  राजस्थान के एक मंत्री पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मंत्री पर पुलिसवालों से गाली-गलौज करने और उन्हें धमकाने का आरोप है। मंत्री के इस करतूत का एक ऑडियो…

    35 साल बाद फिर जुड़ेगा रेल लिंक, बालोतरा–पचपदरा रूट को हरी झंडी

    बालोतरा राजस्थान में बालोतरा से पचपदरा को रेल मार्ग से जोड़ने की दिशा में रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने बालोतरा से पचपदरा को जोड़ने वाली नई लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला