“हर घर में समृद्धि की किरण, हर हाथ में नई उम्मीद”

हर क्षेत्र में विकास की रौशनी, हर हाथ में अवसर का भरोसा

भोपाल

मध्यप्रदेश आज उस नई यात्रा पर है, जहाँ विकास अब कुछ शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गाँव-गाँव, हर अंचल तक पहुँचने लगा है। यह वही परिवर्तन है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने विज़न और संकल्प से साकार किया है। उनका मानना है कि विकास तभी सच्चा होता है, जब उसका लाभ हर क्षेत्र और हर नागरिक तक पहुँचे। इसी सोच ने राज्य को एक नई दिशा दी है जहाँ औद्योगिक प्रगति केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा “विकसित मध्यप्रदेश 2047” के विज़न पर आधारित है — एक ऐसा विज़न, जो उद्योग, निवेश और रोजगार को एक सूत्र में जोड़ता है। राज्य सरकार ने इस दिशा में जो कदम उठाए हैं, उन्होंने मध्यप्रदेश को निवेश, नवाचार और अवसरों का नया केंद्र बना दिया है।

हर क्षेत्र को अवसरों से जोड़ने की नई पहल

कभी औद्योगिक गतिविधियाँ केवल इंदौर और भोपाल जैसे शहरों तक सीमित थीं। लेकिन मुख्यमंत्री की सोच ने इस सीमितता को तोड़ दिया। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में “रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव्स” आयोजित किए गए, जिन्होंने निवेश को स्थानीय पहचान से जोड़ा। रीवा का “वाइब्रेंट विंध्य,” सागर का “बुंदेलखंड ऑन द रोड टू प्रोग्रेस” और जबलपुर का “कॉनफ्लुएंस ऑफ इंडस्ट्रीज”, ये सभी आयोजन सिर्फ सम्मेलन नहीं रहे, बल्कि उन्होंने यह संदेश दिया कि हर क्षेत्र अब उद्योग और निवेश की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार है।

इन आयोजनों ने यह सिद्ध किया कि औद्योगिक विकास तभी सार्थक है जब वह स्थानीय लोगों की भागीदारी और क्षेत्रीय पहचान के साथ जुड़ा हो। यही वजह है कि आज निवेश के अवसर केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य के नए औद्योगिक मानचित्र में हर अंचल की अपनी पहचान बन रही है।

जनभागीदारी और विश्वास से आगे बढ़ता ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025 को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ घोषित कर इसे एक जनआंदोलन का रूप दिया है। इस पहल का मकसद स्पष्ट है , हर निवेश का परिणाम लोगों तक पहुँचे, हर उद्योग रोजगार का माध्यम बने।

इस वर्ष प्रदेश में कई महत्वपूर्ण आयोजन हुए उज्जैन का स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट, इंदौर का टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव, रीवा का पर्यटन कॉन्क्लेव और नरसिंहपुर-मंदसौर के कृषि-उद्योग सम्मेलन। इन आयोजनों ने यह साबित किया कि विकास अब केवल उद्योग तक सीमित नहीं, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला अभियान बन गया है।

निवेश के प्रति भरोसे का वातावरण

राज्य सरकार ने नीति निर्माण में पारदर्शिता और भरोसे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 18 नई औद्योगिक नीतियों का शुभारंभ हुआ। इन नीतियों में बड़े उद्योगों से लेकर MSME, ईवी, ईएसडीएम, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे सभी क्षेत्र शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुनिश्चित किया कि नीतियाँ केवल कागज़ों पर न रहें, बल्कि ज़मीनी स्तर पर लागू हों। वित्त वर्ष 2024-25 में उद्योगों को 5,260 करोड़ रु. से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। यह निवेशकों के विश्वास और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

प्रतिभा ही प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी

रतलाम में आयोजित एमपी राइज कॉन्क्लेव मुख्यमंत्री की उस सोच का उदाहरण रहा जिसमें मानव संसाधन को विकास की सबसे बड़ी पूंजी माना गया। इस आयोजन से 30,402 करोड़ रु. के निवेश प्रस्ताव मिले और 35,520 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बने। यही नहीं, 263 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए — यह दर्शाता है कि प्रदेश में अब नीतियाँ ज़मीन पर परिणाम दे रही हैं।

आत्मविश्वास से भरे मध्यप्रदेश की नई पहचान

पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने 397 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की है, जिनसे 2.48 लाख करोड़ रु. से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। निर्यात में 6% की वृद्धि और राष्ट्रीय रैंकिंग में 15वें से 11वें स्थान तक पहुँचना इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश अब आत्मविश्वास और अवसरों से भरा राज्य बन चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना हैं कि विकास केवल निर्माण नहीं, सृजन है अवसरों का, रोजगार का और आत्मविश्वास का। मध्यप्रदेश आज उसी सृजन की यात्रा पर है, जहाँ हर उद्योग एक उम्मीद है, हर क्षेत्र एक प्रेरणा है और हर नागरिक इस परिवर्तन का सहभागी है।

 

admin

Related Posts

इंदौर हनीट्रैप मामले में पुलिसकर्मी पर शिकंजा, आरोपियों को देता था अंदर की जानकारी

इंदौर मध्य प्रदेश में इंदौर के चर्चित हनीट्रैप 2026 मामले में अब जांच और भी गहरी होती जा रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने…

जनजातीय छात्रावासों में शैक्षणिक एवं आवासीय प्रबंधन करें बेहतर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को दें प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जैविक खेती के लिये अध्ययन दल भेजे दंतेवाड़ा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय छात्रावासों में शैक्षणिक एवं आवासीय प्रबंधन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई