स्‍मार्ट रिंग के कारण फ्लाइट मिस, सीधे अस्‍पताल पहुँचा शख्स

नई दिल्ली

स्‍मार्ट रिंग नई तकनीक हैं। आजकल तमाम कंपनियां अपनी स्‍मार्ट रिंग लॉन्‍च कर रही हैं। ये यूजर की हेल्‍थ का खयाल तो रखती ही हैं, इनके जरिए ऑनलाइन पेमेंट भी किया जा सकता है। सैमसंग इस कैटिगरी का बड़ा प्‍लेयर है। उसकी स्‍मार्ट रिंग दुनियाभर के यूजर्स इस्‍तेमाल करते हैं। ऐसी ही एक स्‍मार्ट रिंग की वजह से एक शख्‍स हवाई जहाज में नहीं चढ़ पाया और उसे अस्‍पताल जाना पड़ गया। यह घटना एक जानेमाने यूट्यूबर Daniel के साथ हुई है। वह ZONEofTECH नाम से चैनल चलाते हैं। डेनियल ने अपने एक्‍स अकाउंट पर पूरे वाकये को शेयर किया है।

उंगली में पहनी रिंग की बैटरी गई फूल
यूजर ने एक्‍स पोस्‍ट में बताया है कि उनकी Samsung Galaxy Ring कथित तौर पर उनकी उंगली में ही सूज गई थी। यह प्रॉब्‍लम बैटरी फूलने की वजह से हुई। यह वाकया उस दौरान हुआ जब Daniel एक फ्लाइट में बोर्ड करने जा रहे थे। उन्‍हें विमान में चढ़ने से रोक दिया गया। उन्‍हें स्‍मार्ट रिंग निकलवाने के लिए अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा, क्‍योंकि वह फंस गई थी और उनकी उंगली से नहीं निकल रही थी। यूट्यूबर का यह भी दावा है कि स्‍मार्ट रिंग की बैटरी लाइफ कई दिनों से कम हो गई थी।

सोशल मीडिया में शेयर की तस्‍वीरें
डेनियल ने कुछ तस्‍वीरें भी एक्‍स पर पोस्‍ट की हैं। उन तस्‍वीरों में कथित गैलेक्‍सी रिंग दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि स्‍मार्ट रिंग डेनियल की उंगली में इस कदर फंस गई थी कि उसे वह न‍िकाल नहीं पा रहे थे। अस्‍पताल में पहुंचने के बाद अंगूठी को निकाला गया। हालांकि इस पूरी घटना का क्षेत्र और किस विमान की यह घटना है, इसकी जानकारी अभी नहीं है।

जनवरी में खरीदी थी स्‍मार्ट रिंग
डेन‍ियल के अनुसार, उन्‍होंने स्‍मार्ट रिंग को जनवरी में खरीदा था। उन्‍हें कुछ वक्‍त बाद ही बैटरी पर शक होने लगा था, क्‍योंकि बैटरी लाइफ कम थी। वह डेढ़ दिन ही चल पा रही थी, जबकि कंपनी एक सप्‍ताह बैटरी चलने का दावा करती है। बताया जाता है कि स्‍मार्ट रिंग अंदर की तरफ से फूल गई और उनकी उंगली में फंस गई। इसी वजह से वह उनकी उंगली से नहीं निकल रही थी। कई टेक वेबसाइटों ने इस घटना को रिपोर्ट किया है।

यूट्यूबर ने कहा, कंपनी ने की पूरी मदद
डेनियल अपने एक लेटेस्‍ट अपडेट में बताया है कि सैमसंग की तरफ से उनसे संपर्क किया गया था। फ्लाइट छूटने की वजह से उनके होटल का किराया दिया। घर पहुंचाने के लिए कार बुक कराई और सैमसंग रिंग को आगे की जांच के लिए कलेक्‍ट किया है। डेनियल के अनुसार, उनकी उंगली ठीक है। उस पर छोटे-मोटे निशान हैं, जो कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे। वहीं, सैमसंग यूके की तरफ से भी एक बयान में कहा गया है कि वह ग्राहक साथ संपर्क में है। कंपनी पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है।

admin

Related Posts

चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

जीवन का असली संदेश: अतीत और भविष्य के बीच नहीं, वर्तमान क्षण में छिपी है शांति और शक्ति

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में इंसान अक्सर दो छोरों के बीच झूलता रहता है एक ओर बीता हुआ कल और दूसरी ओर आने वाला कल. लेकिन इस विचार में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 0 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में