वेनेजुएला संकट में नया मोड़: मादुरो के बेटे ने मां की कसम खाकर दिया बड़ा बयान

वेनेजुएला
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन में गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया गया। इसे लेकर, मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा ने सोशल मीडिया पर ऑडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन था। गुएरा ने आंतरिक साजिश की आशंका जताई और कहा, 'इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन था और यह इतिहास ही उजागर करेगा। हम देखेंगे।' वह ला गुएरा राज्य के सांसद और सत्तारूढ़ PSUV पार्टी के सदस्य हैं। गुएरा ने समर्थकों से 5 जनवरी को सड़कों पर उतरकर एकजुटता दिखाने की अपील की। उन्होंने बाहरी आक्रमण का सामना करने के लिए राजनीतिक और सैन्य एकता की जरूरत पर जोर दिया।
 
निकोलस मादुरो के बेटे गुएरा ने कहा कि पार्टी एकजुट रहेगी और हार नहीं मानेगी। उन्होंने अपनी मां की कसम खाते हुए भावुक अंदाज में कहा, 'हम ठीक हैं और शांत हैं। आप हमें सड़कों पर लोगों के साथ देखेंगे। वे हमें कमजोर देखना चाहते हैं, लेकिन हम गरिमा के साथ झंडा उठाएंगे। हमें दुख तो है, गुस्सा तो है, लेकिन वे जीत नहीं पाएंगे। मैं अपनी जान, अपनी मां और सिलिया की कसम खाता हूं।' वेनेजुएला में समर्थक सड़कों पर उतरने भी लगे हैं।

ड्रग तस्करी की साजिश के आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि बड़े पैमाने पर हमले के बाद मादुरो दंपति को काराकास से पकड़ा गया और USS इवो जिमा युद्धपोत के जरिए अमेरिका लाया गया। उन पर नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी की साजिश के आरोप हैं, जिनका मुकदमा न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में सोमवार को शुरू होने वाला है। यह अभियान अमेरिकी विशेष बलों की ओर से किया गया, जिसमें वेनेजुएला में कई ठिकानों पर हमले भी हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की निंदा भी हो रही है और इसे कानून का उल्लंघन बताया जा रहा है।

 

admin

Related Posts

तेल बाजार में बड़ी गिरावट, भारत की बढ़ी राहत; LPG की कमी का खतरा भी टला

नई दिल्‍ली  कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की बढ़ती उम्मीदों के कारण सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल…

इलेक्ट्रिक स्कूटर- बाइक खरीदना हो सकता है महंगा या सस्ता! सरकार सब्सिडी नीति में करेगी बदलाव

नई दिल्ली देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और विदेशी तेल पर निर्भरता को कम करने के लिए केंद्र सरकार अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव