14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 5 एकड़ में आकार लेगा नया धार्मिक पर्यटन केंद्र

-अमृत 2.0 योजना के तहत 17.22 करोड़ की लागत से नगर विकास विभाग करा रहा रामलला पार्क का निर्माण

-पार्क में ओपन एयर थियेटर, फाउंटेन, स्टैच्यू, किड्स प्ले एरिया और ओपन जिम की सुविधा

-प्रवेश द्वार से लेकर पार्किंग तक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रामलला पार्क

अयोध्या
रामनगरी अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक अनोखा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से प्रेरित रामलला पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पार्क भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को जीवंत रूप से प्रदर्शित करेगा। अमृत 2.0 योजना के तहत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर साकेत सदन के पीछे स्थित लगभग 5 एकड़ भूमि पर फैले इस पार्क का निर्माण नगर विकास विभाग द्वारा कराया जा रहा है। कुल 17.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क से अयोध्या को एक नया आकर्षण मिलेगा, जो धार्मिक पर्यटकों के लिए विशेष महत्व रखेगा। रामलला पार्क न केवल एक मनोरंजन स्थल होगा, बल्कि यह श्रीराम की जीवन गाथा को चार जोनों में विभाजित कर दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगा। 

हर वर्ग को आकर्षित करेगा रामलला पार्क
कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार के अनुसार, पार्क में प्रवेश द्वार से लेकर पार्किंग तक सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें वाच टावर, टिकट काउंटर, स्क्रीन वॉल और शौचालय जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल हैं। पार्क को चार मुख्य जोनों में बांटा गया है। जोन प्रथम में भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य, जोन द्वितीय में उनकी बाल अवस्था के दृश्य, जोन तृतीय में गुरुकुल जीवन और जोन चतुर्थ में ताड़का वध की कथा को मूर्त रूप दिया जाएगा। इन दृश्यों को स्टैच्यू और अन्य कलात्मक तरीकों से सजाया जाएगा, जो आगंतुकों को रामायण की इन महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराएंगे। पार्क की अन्य सुविधाओं की बात करें तो यहां ओपन एयर थियेटर, म्यूजिकल फाउंटेन, भव्य स्टैच्यू, बच्चों के लिए प्ले एरिया और ओपन जिम की व्यवस्था होगी। इसके अलावा रोड, वाटर बॉडी और हरित क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे। ये सभी विशेषताएं पार्क को परिवारों, बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक बनाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा हैं।

रोजाना एक लाख के करीब श्रद्धालु कर रहे दर्शन
रामलला के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। रोजाना करीब एक लाख दर्शनार्थी रामलला के दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में रामलला पार्क जैसे नए केंद्र अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जल्द ही पर्यटकों के लिए खुलेगा यह पार्क : नगर आयुक्त
राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ शहर में नए पार्क, संग्रहालय और अन्य परियोजनाएं चल रही हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि रामलला पार्क भी इसी क्रम की एक कड़ी है, जो राम भक्तों को श्रीराम के जीवन से जुड़ी यादें ताजा कराएगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही यह पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। यह पार्क न केवल धार्मिक भावनाओं को मजबूत करेगा, बल्कि अयोध्या की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।रामनगरी अब विश्व पटल पर एक आदर्श तीर्थ स्थल के रूप में उभर रही है।

admin

Related Posts

हमारी सरकार का यह 10वां बजट, 20 फरवरी तक चलेगा सदनः सीएम योगी

संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है सरकारः मुख्यमंत्री बजट सत्र प्रारंभ होने से पहले मीडियाकर्मियों से बात की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी सरकार का यह 10वां…

सीएम ने बच्चों को दी सीख- मन लगाकर पढ़ाई करो, मोबाइल से दूर रहो

जनता दर्शन  हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री शासकीय दायित्वों की व्यस्तताओं के बीच भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘जनता दर्शन’  हापुड़ से आए सैनिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत