न्यूरोलॉजिस्ट ने बताए बादाम खाने के 4 सबसे सही तरीके, दिमाग की ताकत और याददाश्त बढ़ाने के लिए ऐसे करें सेवन

न्यूरोलॉजिस्ट होने की वजह से अक्सर लोग मुझसे दिमाग को ताकतवर बनाने वाले फूड के बारे में पूछते रहते हैं। अधिकांश बार मेरा जवाब बादाम होता है। इसमें ब्रेन प्रोडक्टिविटी, मेमोरी पावर और ब्रेन हेल्थ का लेवल सही रखने वाले महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल होते हैं। लेकिन दिक्कत तब आती है, जब लोगों को इसे खाने का सही तरीका मालूम नहीं होता। आप 4 प्रमुख तरीकों से बादाम खाकर इस ड्राई फ्रूट का न्यूट्रिशन पा सकते हैं। ये तरीके बेहद आसान है और मिनटों में शरीर बादाम के न्यूट्रिएंट्स का मेटाबॉलिज्म शुरू कर देता है।

मैं बादाम को कॉग्निटिव फंक्शन के लिए बढ़िया मानता हूं, जो मेंटल क्लीयरिटी को भी सुधारता है। अधिकतर लोग बादाम को भिगोकर खाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई तरीके हैं, जो स्वाद को बनाए रखते हुए फायदा पहुंचाते हैं। ये तरीके बदल-बदलकर भी आजमा सकते हैं, जिससे बोरियत भी महसूस नहीं होगी।

बादाम खाने के 4 बेस्ट तरीके
बादाम के फायदे मिलेंगे या नहीं, यह इन्हें खाने के तरीके पर निर्भर करता है। आप इन 4 तरीकों को फॉलो करके दिमाग को स्वस्थ, तेज और मजबूत बना सकते हैं।

1. सबसे लोकप्रिय तरीका – भीगे बादाम
रातभर बादाम को भिगोकर रखना और सुबह इनका सेवन करना फायदों को पाने का बढ़िया तरीका है। भिगोने से बादाम का बाहरी भूरा छिलका उतर जाता है। यह छिलका टैनिन से भरा होता है, जो बादाम के पोषण को पाने में बाधा बनता है। इस तरीके से बादाम का पाचन भी आसान हो जाता है।
    भीगे बादाम खाने का सही तरीका – रात में 5 से 10 बादाम एक कटोरी पानी में भिगो दें। सुबह छिलका उतारकर खाली पेट खाएं।

2. बादाम का पेस्ट या दूध
बादाम को ब्लेंड करके पेस्ट या दूध के रूप में सेवन कर सकते हैं। यह तरीका बुजुर्गों और बच्चों के लिए बहुत सुरक्षित है। इससे बादाम के ढंग से ना चबाने या गले में फंसने का खतरा टल जाता है।

    बादाम का दूध बनाने का तरीका – भीगे बादाम को गुनगुने दूध या पानी के साथ ब्लेंड करें। इससे पोषण का बेहतर अवशोषण होगा और लंबे समय तक एनर्जी मिलेगी।

3. रोस्टेड बादाम
बादाम को ड्राई-रोस्ट करके खाना सबसे आसान तरीका है। आप एक बार तैयारी करके इसे स्टोर कर सकते हैं और स्नैक की तरह कभी भी खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा तापमान पर देर तक रोस्टिंग करने से पोषण की मात्रा कम हो सकती है।

    भुने बादाम खाने का सही तरीका – हल्के रोस्ट किए हुए और नमक रहित बादाम की संख्या 5 से 10 के बीच ही रखें।

4. दूसरे ब्रेन फूड्स के साथ बादाम खाना
बादाम को अखरोट, बीज या फल के साथ खाने पर न्यूट्रिशन और फायदे दोनों बढ़ जाते हैं। इससे आपके दिमाग को संपूर्ण ताकत और मजबूती मिलती है।
बादाम खाते हुए कुछ सावधानियां बरतें?

फायदेमंद होने के बावजूद बादाम खाने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
    पोर्शन कंट्रोल – एक दिन में 5 से 10 बादाम ही खाएं। यह हाई कैलोरी फूड है और ज्यादा मात्रा में खाने पर वजन बढ़ा सकता है।
    एलर्जी – नट्स एलर्जी के शिकार लोगों को बादाम बिल्कुल नहीं खाने चाहिए।
    पेट की दिक्कतें – ज्यादा बादाम या भिगोए बिना खाने पर ब्लोटिंग, अपच जैसी पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
    किडनी स्टोन – बादाम के अंदर ऑक्सालेट होता है। इसलिए जिन लोगों को किडनी स्टोन का खतरा रहता है, उन्हें इसे खाने से पहले डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

जो बादाम नहीं खा सकते, वो क्या खाएं?
नट्स एलर्जी से परेशान लोगों को बादाम खाने से मना किया जाता है। ऐसे में वो इस ड्राई फ्रूट के अल्टरनेटिव ऑप्शन को चुन सकते हैं। जैसे-

    अखरोट – ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है और ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करता है।
    अलसी के बीज या चिया सीड्स – ओमेगा-3 और फाइबर के बढ़िया प्लांट बेस्ड सोर्स माने जाते हैं।
    कद्दू के बीज – मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर और नर्व फंक्शन के लिए फायदेमंद होते हैं।
    सूरजमुखी के बीज – विटामिन ई का बढ़िया सोर्स होते हैं और इस मामले में बादाम जितने फायदेमंद होते हैं।
    ब्लूबेरी जैसे फल – कॉग्निटिव फंक्शन को सपोर्ट करने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स देते हैं।

दिमाग को कौन से न्यूट्रिएंट्स देता है बादाम?
    विटामिन ई – ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने वाला ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट
    ओमेगा-3 फैटी एसिड्स – न्यूरोनल कम्युनिकेशन और ब्रेन प्लास्टिसिटी सपोर्ट करने वाला न्यूट्रिएंट
    मैग्नीशियम – नर्व ट्रांसमिशन, मेमोरी, लर्निंग के लिए महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट
    प्रोटीन और हेल्दी फैट्स – ब्रेन को एनर्जी देने वाले, थकान दूर करने वाले और फोकस बढ़ाने वाले न्यूट्रिएंट
    पोलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स – इंफ्लामेशन कम करने और न्यूरोडीजनेरेटिव चेंज से बचाने के लिए महत्वपूर्ण

दिमाग को बादाम से मिलने वाले फायदे
    याददाश्त में सुधार – ब्रेन सेल्स की इंटेग्रिटी मेंटेन करने और मेमोरी रिटेंशन बढ़ाने में प्रभावशाली
    फोकस में बढ़ोतरी – दिमागी थकान दूर करके फोकस बढ़ाने में मददगार
    कॉग्निटिव डिक्लाइन से बचाव – उम्र बढ़ने के साथ दिमागी ताकत कम होने की स्पीड में गिरावट लाने के लिए जरूरी
    नर्व फंक्शन को सपोर्ट – नर्व सिग्नलिंग और ब्रेन कम्युनिकेशन में मददगार पोषक तत्वों की सप्लाई
बादाम को सबसे आसान, मगर सबसे ताकतवर ब्रेन हेल्दी फूड्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है। सही मात्रा में सेवन करने पर यह याददाश्त सुधारने, फोकस बढ़ाने, न्यूरोलॉजिकल हेल्थ को बेहतर बनाने और बच्चों के दिमागी विकास को तेज करने में मदद करता है। लेकिन दिमाग को तेज बनाने के लिए बादाम खाने के साथ डाइट का बैलेंस होना, रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी और स्लीप क्वालिटी का अच्छा होना और मेंटल हेल्थ को सही रखना जरूरी है।

 

admin

Related Posts

Google Pixel 10a पर मिल रही है भारी छूट और अब बेहद कम कीमत में घर ले आएं गूगल का यह प्रीमियम 5G स्मार्टफोन

अगर आप एक प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट थोड़ा कम है, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. Google का नया Pixel…

बदलते मौसम में पेट दर्द से राहत पाने के 6 अचूक आयुर्वेदिक उपाय, रसोई में मौजूद इन चीजों से मिलेगा तुरंत आराम

मौसम बदलने पर पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं होना आम बात है। मौसम बदलने पर तापमान के बढ़ने या घटने, वातावरण में नमी और बैक्टीरिया के स्तर में बदलाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI