शिवपुरी के पिछोर में प्लेन से गिरा रहस्यमयी गोला, मकान क्षतिग्रस्त

शिवपुरी
पिछोर तहसील मुख्यालय पर ठाकुर बाबा कॉलोनी में रहने वाले मनोज सागर के मकान पर शुक्रवार को एक भारी वस्तु गिरी और उनके मकान में विस्फोट हो गया। इससे उनके घर में रहने वाली एक महिला घायल हो गई है, जब विस्फोट हुआ उसे समय घर में चार सदस्य मौजूद थे। मकान के दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अचानक हुए विस्फोट से कॉलोनी में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलने ही शिवपुरी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

आसमान से जेट जैसा हवाई जहाज निकला

बताया जाता है कि पिछोर ठाकुर बाबा कॉलोनी में रहने वाले मनोज सगर पुत्र भागचंद सगर की मकान पर अचानक आसमान से एक भारी वस्तु आकर गिरी और इससे विस्फोट हो गया जिसके कारण दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। मकान मालिक मनोज सगर ने बताया कि घर में उनके समय चार सदस्य मौजूद थे, अचानक हुए विस्फोट से अफरातफरी मच गई। घर के लोग अचानक विस्फोट के बाद बाहर निकल आए। इस दौरान घर में रहने वाली एक महिला घायल हो गई।

कैसे विस्फोट हुआ पता नहीं चला

मनोज सगर ने बताया कि अचानक यह विस्फोट कैसे हुआ हमें पता नहीं चला लेकिन आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया है कि आसमान से भारी वस्तु गिरी है। उस समय आसमान से कोई प्लेन भी उड़ता दिखा उसी से वस्तु नीचे आकर गिरी और इससे विस्फोट हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू

पिछोर के ठाकुर बाबा कॉलोनी में अचानक हुए इस विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों ने बताया है कि मकान में जब विस्फोट हुआ उससे पहले आसमान में एयर फोर्स का कोई विमान निकला है और उससे ही यह भारी वस्तु नीचे अगर गिरी जिसके बाद घर में विस्फोट हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, शिवपुरी के एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है और इस मामले में ग्वालियर एयरफोर्स के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

    भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

    त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

    भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव