मोटर साइकिल चालक ने चार वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, घर लाते समय हुई बच्चे की मौत

बालाघाट
जिले के खैरलांजी में खेरी रोड पर मोटरसाइकिल की टक्कर से एक चार वर्षीय बालिक की मौत हो गई है। मृतक बालक प्रांशुल पिता दीपक रनगड़े खैरलांजी निवासी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक के शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण किया है, पुलिस मामला दर्जकर पुलिस जांच में जुटी।
 
मोटरसाइकिल चालक ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार दीपक रनगढे खैरलांजी निवासी जिला न्यायालय डिंडोरी में सहायक ग्रेड के पद पर पदस्थ है। जिनकी पत्नी अनीता रनगढे बच्चों के साथ खैरलांजी में रहती है। 11 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर के सामने आंगन में खड़ी थी। छोटा बेटा प्रांशुल घर के सामने रोड पर खड़ा था तभी घर के सामने रोड से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल के चालक बालक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया उसके चिल्लाने पर मां आई और मोटर साइकिल से ही बालक को उपचार के लिए खैरलांजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

घर लाते समय हुई बच्चे की मौत
बच्चे के प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जिसपर परिजन बालक को गोंदिया के निजी अस्पताल लेकर गए। 12 जून को बालक के स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर उसे परिजन घर लेकर आने के लिए छुट्टी करवारकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही बालक की तबियत बिगड़ गई जिससे उसे खैरलांजी अस्पताल ले जाया गया, यहां पर उसकी मौत हो गई।

  • admin

    Related Posts

    अब AI कंटेंट पोस्ट करना नहीं होगा आसान, केंद्र सरकार करने जा रही है IT कानून में बड़ा बदलाव

     इंदौर इंटरनेट मीडिया पर एआई टूल्स के जरिए फोटो, वीडियो और टेक्स्ट बनाकर पोस्ट करना अब पहले जितना आसान नहीं रहेगा। केंद्र सरकार 20 फरवरी से नए आईटी नियम लागू…

    राज्यपाल पटेल से केरल राज्य के पार्षदगणों ने की मुलाकात

    राजधानी के स्वच्छता प्रबंधन कार्यों की सराहना की भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से रविवार को लोकभवन में केरल राज्य के विभिन्न स्थानीय निकायों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर