भीषण बॉयलर ब्लास्ट से फैसलाबाद की केमिकल फैक्ट्री में तबाही, 14 लोगों की मौत

 फैसलाबाद 

पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब (Punjab) प्रांत में फैसलाबाद (Faisalabad) शहर के मलिकपुर इलाके में आज एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। आज, शुक्रवार 21 नवंबर को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण बॉयलर ब्लास्ट (Boiler Blast) हो गया। यह धमाका तड़के सुबह हुआ, जिससे न सिर्फ फैक्ट्री में आग लग गई, बल्कि वो ढह भी गई। आसपास के कुछ घरों को भी इस ब्लास्ट की वजह से नुकसान पहुंचा और उनकी छतें ढह गईं।

14 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फैसलाबाद शहर की केमिकल फैक्ट्री में आज हुए बॉयलर ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हो गई हैं। मृतकों में ज़्यादातर उस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर थे। शुरू में मृतकों का आंकड़ा 4-10 बताया जा रहा था, लेकिन अब इसके बढ़कर 14 होने की पुष्टि हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

7 से ज़्यादा लोग घायल

इस बॉयलर ब्लास्ट में 7 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

किस वजह से हुआ ब्लास्ट?

मामले की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि बॉयलर का दबाव बढ़ने से ब्लास्ट हुआ। कहा जा रहा है कि पुराने बॉयलरों की अनदेखी और रखरखाव की कमी की वजह से ऐसा हुआ। ब्लास्ट से फैक्ट्री की छत गिर गई और मलबे के नीचे कई लोग दब गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

admin

Related Posts

ओमान तट हमले के बाद भारत ने समुद्री सुरक्षा पर उठाई आवाज

 नई दिल्ली भारत ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में कारोबारी जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश…

टेलीग्राम तक पहुंचा पेपर लीक नेटवर्क, 21 जून को दोबारा परीक्षा

 नई दिल्ली  नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच में एक बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। जांच एजेंसी को शक है कि इस नेटवर्क में परीक्षा से जुड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव