कैटी पेरी के सिडनी कॉन्सर्ट में स्टेज पर कूदा शख्स और करने लगा अजीब हरकत

लॉस एंजिल्स

फेमस सिंगर कैटी पेरी सिडनी में कॉन्सर्ट कर रही थीं। तभी स्टेज पर अचानक एक शख्स आ गया। वो सिंगर के बेहद करीब पहुंच गया। उनके साथ माइक पर गाने की कोशिश करने लगा। डांस करने लगा। पहले तो उस शख्स को देखर कैटी चौंक गईं, लेकिन फिर उन्होंने अपना माइक स्टैंड से निकाला और दूसरी तरफ जाकर अपना गाना जारी रखा। उन्होंने परफॉर्मेंस नहीं रोकी। सिंगर का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके फैंस सिक्योरिटी को लेकर भड़क रहे हैं।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सिंगर Katy Perry अपना गाना 'हॉट एंन कोल्ड' गा रही हैं। तभी एक फैन स्टेज पर कूदकर उनकी ओर दौड़ा। इससे पहले कि सिंगर को कुछ समझ में आता कि क्या हुआ, उस शख्स ने उनके कंधे पर हाथ रखा और कूदना-नाचना शुरू कर दिया। हैरान कैटी को चिल्लाते हुए और फिर उस शख्स से दूर जाते हुए देखा गया।

कैटी ने गुस्साए फैंस से कही ये बात
ये घटना होने के बावजूद 40 साल की सिंगर कैटी पेरी ने अपनी परफॉर्मेंस नहीं रोकी। वो 2008 का हिट गाना जारी रखती हैं। जब फैंस इस तरह की घटना पर चिल्लाने लगे तो कैटी ने कहा, 'अच्छा, ऐसा शो कभी नहीं होने वाला है। इसलिए बस इसे इंजॉय करें। सिडनी।' इसके बाद दो सिक्योरिटी गार्ड्स स्टेज पर पहुंचे और उस शख्स को पकड़ लिया और उसे उतारकर दर्शकों के बीच ले गए।

सबसे ज्यादा कमाए वाली सिंगर्स में से एक
कैटी पेरी का पूरा नाम Katheryn Elizabeth Hudson है। वो दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सिंगर्स में से एक रह चुकी हैं। उनके गाने भारत में भी धमाल मचाते हैं। वो 'अमेरिकन आइडल' में जज भी बन चुकी हैं।

  • admin

    Related Posts

    अनुपमा में बड़ा ड्रामा: श्रुति और अनुपमा के बीच तीखी बहस, राही का डर बढ़ा

    सीरियल अनुपमा की शुरुआत अनु की चिंता से होती है, जहां वह सोचती है कि जैसे ही राही को कैफे के बारे में पता चलेगा, बड़ा तूफान खड़ा हो सकता…

    क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘The Odyssey’ होगी Oppenheimer से छोटी, निर्देशक ने किया खुलासा

      ऑस्कर विजेता फिल्म 'ओपेनहाइमर' के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन इन दिनों फिल्म 'द ओडिसी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और हर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

    IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

    264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 1 views
    264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

    243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला