खुद को वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ घोषित करने वाला नेता विवादों में

वाशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है. इस पोस्ट में ट्रंप की आधिकारिक तस्वीर के साथ लिखा है कि वे वर्तमान से वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ हैं. साथ ही, उन्होंने खुद को अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के रूप में भी पेश किया, जिन्होंने 20 जनवरी 2025 को कार्यभार संभाला था. 

यह पोस्ट उस समय आई है जब अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ हाल में ही एक “बड़े पैमाने” की सैन्य कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका उठाकर लेकर आया गया और अब उनको हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क में नार्को-टेररिज्म के आरोपों के तहत न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई. 

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला की सत्ता को तब तक नियंत्रित करेगा जब तक कि वहां एक सुरक्षित, उचित और समझदारी से सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता. उनका यह दावा है कि वेनेजुएला की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका यह जिम्मेदारी निभा रहा है.

इस बीच, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिग्ज को देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है, लेकिन ट्रंप के दावे ने इस अंतरिम सरकार की वैधता पर भी सवाल उठा दिए हैं. 

ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल “हाई क्वालिटी वाला प्रतिबंधित तेल” उपलब्ध कराएगी, जो बाजार मूल्य पर बेचा जाएगा और आय अमेरिका और वेनेजुएला दोनों की भलाई के लिए इस्तेमाल होगी. उन्होंने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत लागू करने के निर्देश भी दिए हैं.

  • admin

    Related Posts

    तेल संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, सऊदी की रूमाल भी नाकाम, ईरान युद्ध ने लूट लिया सब कुछ

    करांची  अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पाकिस्तान पर बड़ा असर दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कैबिनेट बैठक में खुद ये बात…

    UAE ने OPEC छोड़कर वेस्ट एशिया के पावर गेम को हिला दिया, जियोपॉलिटिक्स में आया बड़ा उलटफेर

    नई दिल्ली फारस की खाड़ी की चमकती सतह पर सब कुछ हमेशा शांत दिखता है- ऊपर से. लेकिन उसी पानी के नीचे कई परतों में तनाव, शक और रणनीतिक करंट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

    • By admin
    • May 1, 2026
    • 1 views
    वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

    रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

    • By admin
    • May 1, 2026
    • 1 views
    रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

    कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

    • By admin
    • May 1, 2026
    • 1 views
    कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस