54 साल से चल रहा जमीनी विवाद, राजस्थान-जोधपुर में भाई की मौत का बदला लेने युवक की करवाई हत्या

जोधपुर.

खेड़ी सालवा के रहने वाले एक परिवार के पारिवारिक रंजिश में अब तक 4 लोगों का मर्डर हो चुका है, सबसे पहले इस परिवार में एक बुजुर्ग की हत्या हुई थी, उसके बाद उसे बुजुर्ग के बेटों ने हत्या कर दी, फिर जो पहले बुजुर्ग था उनके पोतों ने अनिल लेगा की हत्या कर दी और अब अनिल लगा के परिवार ने सुभाष की हत्या कर दी।

अब तक चार हत्याएं हो चुकी है, जिसमें से एक अनिल लेगा भी है। चारों आरोपियों में से एक अनिल लेगा का भाई जितेंद्र लेगा भी है। जितेंद्र ने भाई की मौत का बदला लेने के लिए पाली के रहने वाले मोनू ढोली, अनिल गोदारा व मोहम्मद आसिफ को 10 लाख सुपारी दी थी। बाकी के दो हत्यारे पाली और एक बालोतरा का रहने वाला है। बासनी थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया की सुभाष हत्याकांड मामले में अनिल लेगा के भाई जितेंद्र लेगा को गिरफ्तार कर लिया है। जितेंद्र ने पाली के रहने वाले मोनू ढोली, अनिल गोदारा व मोहम्मद आसिफ को 10 लाख सुपारी देकर सुभाष विश्नोई की हत्या करवाना कबूल किया है। जितेंद्र ने बताया कि सुभाष विश्नोई उसके भाई अनिल लेगा की हत्या में शामिल था। उसने बदला लेने के लिए मोनू ढोली और अनिल गोदारा ने संपर्क किया था। जितेंद्र ने बताया कि उसने अपने भाई का बदला लेने के लिए मोनू से लड़कों की डिमांड की थी। मोनू ने यह काम खुद ही करने के लिए कह दिया। मोनू ने पहले जितेंद्र ने 70 हजार रुपए लिए और एक पिस्टल लाया। उसके बाद उसने 10 लाख रुपए में सुभाष की हत्या करना तय किया था। इसके लिए मोनू ने पाली के इंद्रा कॉलोनी निवासी मोहम्मद आसिफ को खूद के साथ शामिल किया था। आसिफ ने ही सुभाष को गोली मारी थी। आरोपियों ने पहले सुभाष से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी, फिर पैसे देने के बहाने उसे घर से दूर बुलाया था। वहां बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार हत्या के तुरंत बाद आरोपी पंजाब की ओर भाग गए थे। नाकाबंदी के दौरान पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को इन्हें पकड़ा था। फिलहाल यह आरोपी पंजाब पुलिस के विरासत में है, जल्द ही पंजाब से जोधपुर पुलिस इन्हें लेकर आएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि यह पारिवारिक रंजिश पिछले 54 साल से चल रही है और लगातार एक के बाद एक हत्याएं। वैसे आपको बता दें कि यह परिवार मूलते खेड़ी सालवा के रहने वाला है लेकिन जब हत्या हुई थी उसके बाद दोनों परिवार अलग-अलग रहने लगे एक परिवार जोधपुर के बनाड़ के पास महादेव नगर में रहता है, जो अनिल लगा का परिवार है।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह