सीहोर में नमकीन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल हुआ खाक

सीहोर

 सीहोर जिले के देवनगर कॉलोनी में एक नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। कारण किस कारण से हुई इसका पता लगाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि फ्रैक्ट्री के ऊपर ही परिवार रह रहा था।

आग की सूचना मिलने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलाकर खाक कर दिया।
फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

बिगड़ते हालात को देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंची और राहत कार्य में लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। पर इस तब तक फ्रैक्ट्री में रखे सामान को भारी नुकसान हो चुका था।

बिल्डिंग से निकला काला धुंआ

आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह अचानक नमकीन फैक्ट्री के भवन से धुंआ निकलने लगा। लोगों को शुरुआत में लगा कि शायद फेक्ट्री में काम चल रहा है। कुछ देर बाद धुंआ काला और घाना होता गया। इस पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद संचालक को सूचना दी गई।

हुआ लाखों का नुकसान

जानकारी के अनुसार शुरूआत में फैक्ट्री मालिक को इस हादसे की खबर भी नहीं थी। कॉलोनी के द्वारा उसे सूचना दी गई। फ्रैक्ट्री मालिक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका इस घटना में लगभग 40 लाख का नुकसान हो चुका है। आग में नमकीन के साथ-साथ दूसरा सामान भी जल गया।
दो मंजिला इमारत में चल रही थी फ्रैक्ट्री

बताया गया है कि देवनगर कॉलोनी में दो मंजिला इमारत में नीचे नमकीन फैक्ट्री संचालित होती थी। ऊपर परिवार रहता था, आग लगने की सूचना पर परिवार के लोग बाहर निकल कर आए। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आग और धुएं के गुबार देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फैक्ट्री और परिवार का सामान आग लगने से जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है।

admin

Related Posts

लंबे इंतजार के बाद फैसला, सरकारी भर्ती में संविदा कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

भोपाल मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक संविदा कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर नियुक्ति में 50 प्रतिशत कोटा देने की…

जैन धर्म के “जियो और जीने दो” के मूल मंत्र और अहिंसा के मार्ग पर दिया विशेष बल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी देवस्थान की प्राण प्रतिष्ठा और संतों का सान्निध्य कई जन्मों के पुण्य के बाद ही प्राप्त होता है। उन्होंने गुरु-शिष्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह