श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मारी टक्कर, एक की मौत, 26 अन्य घायल

सिवनी
जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हैं। इनमें गंभींर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

भुट्टा तोड़कर लौट रहे थे श्रमिक
दरअसल खेत से मक्का (भुट्टा) तोड़ने के बाद 27 श्रमिक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर घर लौट रहे थे। हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। इस भीषण दुघर्टना के बाद हाईवे में चीख पुकार मच गई।

तेज बारिश के बीच हादसा
तेज वर्षा के बीच मौके पर पहुंची बंडोल पुलिस और एंबुलेंस कर्मचारियों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल श्रमिकों में अधिकांश महिलाएं हैं। घटना स्थल पर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हैं, इनमें गंभीर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है।

इनका चल रहा उपचार
मृतक महिला की पहचान बती यादव (35) आमाकोला निवासी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों में रामकला बाई व रामकला बाई निवासी नांदी बरघाट को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती अन्य 24 घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें बरघाट नांदी गांव निवासी कृष्णा बाई (35), कोशल्या बाई बट्टी (45), दशरथ बिसेन (50), दर्शन बिसेन (55), जोशी मर्सकोले, राजेश नागोत्रा, अनीता बाई यादव (45), चतुरसिंह बट्टी, रामकली बिसेन (45), इंद्रा बिसेन (20), सोमवती बट्टी (45), कौशल्या बाई मानेश्वर (50), जामवती बाई बिसेन (40) शामिल है।

वहीं अन्य घायलों में लखनवाड़ा थाना के आमाकोला गांव निवासी अभिलाषा बाई (30), सीमा बाई यादव (38), अनुराधा यादव (19), संतलाल यादव (62), लक्ष्मी यादव (21), अनीता बाई यादव (45), अन्नी बाई यादव (50), संजू यादव (35), आदेश बघेल (35), शिवकुमारी यादव (35), विमल यादव (45) व सरस्वती यादव (35) शामिल हैं।

तेज वर्षा के दौरान मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तेज वर्षा के बीच हाईवे में भीषण दुघर्टना के बाद चीख-पुकार मच गई। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे सहित पुलिस कर्मियों ने वर्षा के पानी में भीगते हुए सभी घायलों को अलग-अलग चौपहिया वाहन से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल चौकी के पुलिस कर्मियों ने सभी को वार्ड में भर्ती कराया। यहां डाक्टर व स्वास्थ्य अमला तत्परता से घायलों के उपचार में जुट गया।

admin

Related Posts

12 मई मौत मामले में CBI की कार्रवाई, आरोपी पति समर्थ सिंह को 29 मई तक रिमांड मिली

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आरोपित पति समर्थ सिंह को 29 मई तक की सीबीआई रिमांड पर…

पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं परिवार की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- डीजीपी कैलाश मकवाणा

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिसकर्मियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां