भाई दूज मनाने निकले परिवार का एक्सीडेंट, तीन साल की बच्ची की मौत, पांच घायल

कोटा

कोटा-दौसा-लालसोट मेगा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार 3 साल की बच्ची की मौत हो गई, वहीं कार में मौजूद परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया। हादसा केशवरायपाटन थाना इलाके में गुरुवार को हुआ। कार में सवार सभी लोग कापरेन के निवासी हैं, जो भाई दूज पर मथुरा जा रहे थे। पुलिस ने बच्ची के शव को एमबीएस अस्पातल की मोर्चेरी में रखवाया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

केशोरायपाटन थाना अधिकारी हंसराज मीणा ने बताया कि मृतक बच्ची पीहू के पिता मुकेश, मां कुसुम, चाचा विष्णु, चाची रोशनी, दोनों की बेटी सिद्दी, बुआ उमा और दादी प्रेमबाई सभी लोग भाई दूज पर मथुरा जा रहे थे। तभी रास्ते में कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर सड़क पर मृत पड़े कुत्ते को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने अचानक स्टीयरिंग घुमाई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार रोड के किनारे पलट गई। हादसे में पीहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सभी घायलों को पहले के पाटन अस्पताल ले जाया गया, जहां से सभी को कोटा एमबीएस अस्पताल रैफर कर दिया गया।

दूसरी तरफ केशोरायपाटन थाना इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक मनोज रंगराजपुरा गांव का निवासी था, जो कि बाजार से अपने गांव लौट रहा था। तभी कोटा-केशोरायपाटन मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

बाड़मेर से भरतपुर तक जल संकट: टैंकरों पर निर्भर लोग, सरकार ने जारी किया आपात बजट

जयपुर भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। प्रदेश के 315 शहरों और कस्बों में से 205 इलाके इस समय जल संकट की…

समाज सुधार की पहल: मृत्युभोज और विवाह समारोहों को लेकर गुर्जर समाज ने लागू किए सख्त नियम

जयपुर राजस्थान में गुर्जर समाज ने शादी और मृत्यु से संबंधिंत आयोजनों में फिलूजखर्ची को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 1 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस