धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने और कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, चार गिरफ्तार

जांजगीर चांपा

चांपा शहर में शनिवार को धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने और कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। चांपा के बीडीएम अस्पताल चौक स्थित एक तीन मंजिला इमारत में प्रार्थना सभा के आयोजन के दौरान तनाव बढ़ गया। इस सभा में जांजगीर के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग शामिल हुए। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया और भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार, बीडीएम अस्पताल चौक की इमारत में शनिवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की भीड़ धीरे-धीरे इकट्ठा हुई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सभा में शामिल लोगों से बातचीत की, जहां उन्हें धर्मांतरण की आशंका हुई। पुलिस को सूचना देने पर चांपा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के दौरान पुलिस को आयोजन स्थल से धर्मांतरण से संबंधित सामग्री, पुस्तकें और पोस्टर मिले। साथ ही प्रार्थना के नाम पर बीमारियों को ठीक करने का दावा भी किया जा रहा था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया और धार्मिक उन्माद फैलाने तथा धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की। यह घटना हनुमान जयंती के दिन हुई, जब देशभर में हिंदू समुदाय धार्मिक आयोजनों में व्यस्त था। पुलिस की समय पर कार्रवाई से माहौल को नियंत्रित किया गया और सभा में शामिल ग्रामीणों को उनके घर भेज दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए

    रायपुर.  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक  सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि…

    साय सरकार की योजना से धमतरी में बिजली खर्च कम, हजारों परिवारों को आर्थिक स्वतंत्रता

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संजीवनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 6 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती