ये लड़की छिछोरी…’ में रिश्तों का संग्राम — तान्या, अमल, मालती, फरहाना और प्रणित आमने-सामने!

मुंबई

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक बार फिर कैप्टेंसी टास्क होने वाला है। इस बार घरवालों को दो जोड़ियों के नाम देने हैं। इसके प्रोमो वायरल हो रहे हैं। ये भी दिखाया गया है कि प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट के बीच झगड़ा होता है। वहीं, तान्या मित्तल ने भी अमल मलिक को लेकर मालती चाहर से पंगा लिया।

'बिग बॉस 19' के गुरुवार के प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवाले एसेंबली रूम में हैं। बिग बॉस उनसे जोड़ी में नाम लिखने को कहते हैं, जिन्हें वो कैप्टेंसी की दावेदारी सौंपना चाहते हैं।

तान्या ने मालती से लिया पंगा
इसके अलावा दिखाया गया है कि चूंकि मालती चाहर अक्सर अमल मलिक के चश्मे और कपड़े यूज करती हैं। तो तान्या ने भी मालती को चिढ़ाने के लिए अमल की टीशर्ट पहनी। ये देखकर अमल और शहबाज बदेशा की हंसी छूट गई। उन्हें देखकर मृदुल तिवारी ने कहा, 'ये लड़की कितनी छिछोरी लगती होगी यार।' वहीं, जब मालती ने तान्या को देखा तो मुस्कुरा दीं। पर तान्या ने अमल और शहबाज से कहा कि मालती के तोते उड़ गए।

फरहाना और प्रणित की हुई लड़ाई
इसके अलावा एक और प्रोमो में दिखाया गया है कि फरहाना और प्रणित लड़ रहे हैं। फरहाना कहती हैं, 'तेरे दिमाग में कोई चोट है, जो तुझे समझ नहीं आता। मुझे यहां सर्वाइव करने के लिए लव एंगल खेलने की जरूरत नहीं है। ये पलटू और दलबदलू है। तू अपनी किस्मत पर हंस। तेरा लॉजिक गिर रहा है एकएक।' वहीं प्रणित पलटकर जवाब देते हैं, 'ये नॉमिनेशन में आ गई, तितर-बितर हो गई है।'

इस हफ्ते कौन-कौन है नॉमिनेट
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और कैप्टन मृदुल तिवारी के अलावा पूरा घर नॉमिनेट हुआ है। इस लिस्ट में अमल मलिक, तान्या मित्तल, शहबाज बदेशा, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, नीलम गिरि और मालती चाहर शामिल हैं।

वीकेंड का वार पर हुआ था डबल एविक्शन
मालूम हो कि पिछले वीकेंड का वार में शो में डबल एविक्शन हुआ था। बसीर अली के अलावा नेहल चुडासमा भी एविक्ट हो गए थे। इससे दर्शक शॉक्ड थे।

admin

Related Posts

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट