बागसेवनिया क्षेत्र में 55 वर्षीय वृद्ध ने पत्नी और लिव-इन पार्टनर को लेकर विवाद के बीच जहर खाकर की खुदकुशी

भोपाल
राजधानी के बागसेवनिया क्षेत्र में 55 वर्षीय वृद्ध ने पत्नी और लिव-इन पार्टनर को लेकर विवाद के बीच जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वृद्ध ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लिव-इन पार्टनर के घर फिनायल की गोलियां खा ली थीं। तबीयत बिगड़ने पर लिव-इन पार्टनर अस्पताल ले गई, जहां कुछ देर इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि स्वजनों के बयान के आधार पर पुलिस इसे लिव-इन पार्टनर और पत्नी के बीच के विवाद को वजह मानते हुए मर्ग जांच कर रही है।
 
महिला के साथ लिवइन में रहता था राजू
एसआइ मुकेश स्थापक के अनुसार 55 वर्षीय राजू जाधव हबीबगंज क्षेत्र में परिवार के साथ रहता था। वह प्राइवेट स्कूल की बस में कंडेक्टरी करता था। पिछले कुछ वर्षों से उसका बागसेवनिया के अमराई में रहने वाली एक महिला से संबंध था। वह महिला के साथ भी लिवइन में रहता था।

बेटियों ने लिव-इन पार्टनर पर लगाया गंभीर आरोप
राजू की तीन बेटियां और पत्नी उसके दूसरी महिला से संबंधों को लेकर नाराज थीं। उनके बीच अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता था। गुरुवार-शुक्रवार की रात उसने अमरई में फिनायल की गोलियां गटक ली थीं, जिससे मौत हो गई। राजू की बेटियों ने लिव-इन पार्टनर पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    रास्ता भटकने से बड़ा हादसा, विदिशा में तालाब में गिरी कार; 3 की मौत, 7 घायल

    विदिशा  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गुरुवार देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में 3…

    50 साल की तलाश खत्म, कटनी में मिली सोने की खदान, MP में मार्च से खनन की तैयारी

    कटनी  मध्यप्रदेश के कटनी जिले की धरती अब सोना-चांदी उगलेगी. दरअसल, कटनी जिले के इमलिया गांव की पहचान अब जल्द ही सुनहरी होने जा रही है, क्योंकि इस गांव में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद