जुलवानिया सब स्टेशन में 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर ऊजीकृत, ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी जानकारी

एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने बड़वानी जिले की ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ता प्रदान करते हुए 220 केवी सब स्टेशन जुलवानिया में 40 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊजीकृत किया है। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से बड़वानी जिले की ट्रांसफार्मेसन कैपेसिटी बढ़कर 2642 एमवीए की हो गई है, वही जुलवानिया सब स्टेशन की क्षमता बढ़कर 423 एमवीए की हो गई है।

मंत्री तोमर ने बताया कि जुलवानिया 220 केवी सब स्टेशन में वर्तमान और भविष्य में बढते लोड को देखते हुए 20 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर दुगनी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इस क्षमता वृद्धि से जुलवानिया से जुड़े हजारों घरेलू, कृषि विद्युत उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा अब उन्हें और अधिक गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।

छह फीडरों के माध्यम से होती है विद्युत आपूर्ति

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र सोलंकी ने बताया की 220 केवी सब स्टेशन जुलवानिया से 33 केवी के छह फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इनमें राजपुर, सेंधवा, नागलवाड़ी, मनवाड़ा, जुलवानिया एवं सेगांव शामिल हैं।

बड़वानी जिले में एमपी ट्रांसको के 9 सब स्टेशन

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी बड़वानी जिले में अपने 9 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है जिनमें 400 केवी जुलवानिया की क्षमता 1490 एमवीए, 220 केवी के दो सब स्टेशन जुलवानिया 423 एमवीए एवं सेंधवा 223 एमवीए एवं 132 केवी के 6 सब स्टेशन सेंधवा 113 एमवीए, शाहपुरा 40 एमवीए, बड़वानी 123 एमवीए, पानसेमल 90 एमवीए, पाटी 50 एमवीए, अंजड 90 एमवीए की ट्रांसफार्मेशन क्षमता शामिल हैं, जिनकी कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता 2642 एमवीए की है।

 

admin

Related Posts

14,760 करोड़ रुपये खर्च करेगी योगी सरकार, लाखों युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

लखनऊ योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के लिए ‘सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन्स के तहत 12 मेगा स्किल हब और 63 जिला स्किल केंद्र…

छिंदवाड़ा में आग से मचा हड़कंप, बरसों का रिकॉर्ड राख—कारणों पर सस्पेंस

छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के पुलिस महकमे से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड रूम में रविवार दोपहर अचानक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 0 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में