सिद्धारमैया के बजट में मुस्लिम ठेकेदारों को टेंडर्स में 4 फीसदी का आरक्षण दिया जा सकता है, जाने क्या-क्या

बेंगलुरु
सीएम सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कर्नाटक सरकार का बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने 7.5 लाख करोड़ के निवेश के साथ नई औद्योगिक नीति का ऐलान किया तो वहीं 20 लाख नई नौकरियों के सृजन का भी भरोसा दिलाया। इस बजट में उन्होंने अल्पसंख्यकों और खासतौर पर मुस्लिम समुदाय के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया। इनमें से एक यह है कि मुस्लिम लड़कियों के लिए 15 महिला कॉलेज खोले जाएंगे। इनका निर्माण वक्फ बोर्ड की खाली जमीनों पर ही सरकार की ओर से कराया जाएगा। इसके अलावा 16 अन्य महिला कॉलेज भी खोलने की तैयारी है। वहीं अल्पसंख्यक परिवारों को शादी में 50 हजार रुपये की मदद का भी ऐलान किया गया है। इसके लिए यह शर्त होगी कि शादी सादे समारोह में की जाए। यदि लग्जरी शादी हुई तो ऐसी मदद नहीं मिल पाएगी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपना 16वां बजट पेश करते हुए इमामों की सैलरी भी बढ़ाकर 6 हजार करने का ऐलान किया। इसके अलावा जैन पुजारी, सिख ग्रंथियों को भी इतनी ही सैलरी मिलेगी। वहीं सहायक ग्रंथी और मस्जिद के मुइज्जिनों को भी 5000 रुपये प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि बेंगलुरु में बने हज भवन का भी विस्तार किया जाएगा। यहां हज यात्रियों और उनके परिजनों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। एक और बड़ा ऐलान उनकी ओर से किया गया कि चीफ मिनिस्टर माइनॉरिटी कॉलोनी डिवेलपमेंट प्रोग्राम लॉन्च किया जाएगा। इसके तहत 1000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित होगा।

कर्नाटक में 250 मौलाना आजाद मॉडल इंग्लिश स्कूल खोलने का भी ऐलान हुआ है। इन स्कूलों को सरकारी नीति के तहत खोला जाएगा और इन्हें मॉडल स्कूलों के तौर पर विकसित करने की योजना है। इसके लिए सरकार ने 500 करोड़ रुपये बजट आवंटन का फैसला लिया है। बता दें कि चर्चा थी कि कर्नाटक में मुस्लिम ठेकेदारों को टेंडर्स में 4 फीसदी का आरक्षण दिया जा सकता है। हालांकि अब तक ऐसी किसी नीति को लाने की जानकारी नहीं मिली है। इस तरह इमामों की सैलरी बढ़ाने, अल्पसंख्यक कॉलोनियां बसाने के फैसले का विपक्षी दल भाजपा की ओर से विरोध हो सकता है। अलग से माइनॉरिटी कॉलोनी बसाने के फैसले का तीखा विरोध हो सकता है। एक अहम ऐलान यह भी हुआ है कि बेंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी का नाम अब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर होगा। विश्वविद्यालय का नया नाम डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी होगा।

admin

Related Posts

मालेगांव की नई मेयर नसरीन शेख: बुर्के वाली मेयर, जानिए उनके अधिकार और जिम्मेदारियां

मालेगांव मालेगांव नगर निगम (MMC) के मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन शेख (Nasreen Sheikh) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर…

13 देशों के 200 मेहमान, संस्कृत मंत्र और भारतीय रस्में: इटली के युवक ने मुंबई की बाला से की शादी

झुंझुनूं  जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह