चीनी विदेश मंत्री ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर अपनी राय रखी, एक-दूसरे को निगलने की जगह साथ काम करना जरूरी

वाशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की वजह से वैश्विक राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच चीनी विदेश मंत्री ने वांग यी ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर अपनी राय रखी है। यी का कहना है कि भारत और चीन को हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए साथ में काम करने की जरूरत है। यी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत और चीन के संबंधों में आपसी सम्मान और संवेदनशीलता की जरूरत है।

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए वांग यी ने कहा कि भारत और चीन को विकास और उन्नति के लिए साथ काम करने की जरूरत है। दोनों देशों को एक-दूसरे का समर्थन करना होगा। एक-दूसरे को निगलने की कोशिश करने या एक दूसरे के खिलाफ खड़े होने की जगह हमें करीब से साथ काम करने की जरूरत है। वांग ने इस बात पर भी जोर दिया कि चीन और भारत को साथ मिलकर ग्लोबल साउथ को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को निर्धारित करने के लिए सीमा विवाद भी एक मात्र कारण नहीं होना चाहिए।

सीमा पर आपसी सम्मान और संवेदनशीलता जरूरी- जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा भारत-चीन संबंधों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ में स्थिर संबंध चाहता है और ऐसे संबंध जिसमें नई दिल्ली के हितों का सम्मान और संवेदनशीलता को भी मान्यता दी जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि कैसे एक स्थिर संतुलन बनाया जाए। हम एक स्थिर संबंध चाहते हैं जहां हमारे हितों का सम्मान किया जाए, हमारी संवेदनशीलताओं को पहचाना जाए और जहां यह हम दोनों के लिए काम करे। हमारे रिश्ते में यही मुख्य चुनौती है।

  • admin

    Related Posts

    वीजा, रक्षा और वैश्विक संकटों पर हुई बातचीत, भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा

    नई दिल्ली  भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के बीच में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित…

    B-1/B-2 और OPT धारकों पर सख्ती बढ़ी, ग्रीन कार्ड प्रक्रिया और जटिल हुई

    नई दिल्ली  अमेरिका की US सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने एक नई पॉलिसी मेमो की घोषणा की है, जिसके तहत देश में ग्रीन कार्ड चाहने वाले विदेशियों को अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी