धार जिले में माइनिंग इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया को कलेक्टर ने हटा दिया

 धार  

 मध्य प्रदेश के धार जिले में माइनिंग इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया को कलेक्टर ने हटा दिया है. माइनिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने अधिकारियों के बीच बैठक में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. धार के कलेक्ट्रेट में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें खनिज विभाग के निरीक्षक संदेश पिपलोदिया पर राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था.

उन्होंने यह तक कह दिया था कि माइनिंग इंस्पेक्टर लोगों से बोलते हैं कि 'यदि नेतागिरी के जरिए आओगे, तो ज्यादा पैसे लगेंगे और सीधे मिलोगे तो कम राशि में काम हो जाएगा.' केंद्रीय राज्य मंत्री के बयान के बाद धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने खनिज निरीक्षक पिलोदिया को हटा दिया है. पिलोदिया धरमपुरी क्षेत्र में कार्य कर रहे थे, उन्हें जिला कार्यालय में अटैच कर दिया गया है. इसके अलावा कार्य में लापरवाही को लेकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. इस मामले में प्रशासनिक टीम अलग से जांच कर रही है.

अवैध उत्खनन पर कार्रवाई के बाद लगे आरोप
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मुताबिक, माइनिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ लोगों की ओर से कार्य में लापरवाही की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया है. दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि धामनोद क्षेत्र में जेसीबी पकड़ने के बाद विवाद शुरू हुआ था. अवैध उत्खनन के मामले में माइनिंग इंस्पेक्टर पिपलोदिया ने जेसीबी पकड़ी थी. इसके बाद उन पर रिश्वत का आरोप लग गया. बताया जा रहा है कि जेसीबी बीजेपी नेता की थी.

admin

Related Posts

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026 भोपाल से हुई प्रस्थान, हरी झंडी दिखाकर CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

भोपाल  धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक स्मृति, इन तीनों के संगम के रूप में ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026' ने भोपाल से अपनी पहली यात्रा शुरू की. रानी कमलापति रेलवे…

भोजशाला विवाद: जैन समाज ने किया दावा, कहा—‘यह स्थल हमारा गुरुकुल है’

धार  मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर को लेकर चल रही कानूनी जंग में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब तक यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल